शिक्षा

DRDO में इंटर्नशिप का शानदार मौका, UG और PG डिग्री वाले भी कर सकते हैं आवेदन

DRDO Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजनाएं शुरू की हैं। यहां देखें डिटेल्स-
1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 11:43 AM IST
DRDO Internship 2025

DRDO Internship 2025: यदि आप भी उन लोगों में से हैं डीआरडीओ के साथ जुड़ना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजनाएं शुरू की हैं। रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इंजीनियरिंग/सामान्य विज्ञान से स्नातक और स्नातकोत्तर इस इंटर्नशिप प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओर की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।

इंटर्नशिप के लिए योग्यता (DRDO Internship Eligibility) 

डीआरडीओर की इस इंटर्नशिप के लिए बीटेक और जनरल साइंस में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। 

इंटर्नशिप की अवधि 

यह इंटर्नशिप एक महीने से लेकर 6 महीने तक के लिए हो सकती है। कोर्स के प्रकार और प्रयोगशाला निदेशक के विवेक आदि बातों पर इंटर्नशिप की अवधि तय की जाएगी। इस इंटर्नशिप के जरिए डीओरडीओ कोई रोजगार की गारंटी नहीं करता।

ऐस करें अप्लाई (How to apply for DRDO Internship 2025) 

डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप के लिए कैंडिड्टस अपने कॉलेज या संस्थान के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इंटर्नशिप के लिए अप्रूवल लैब डायरेक्टर से प्राप्त होगा।  

डीआरडीओ इंटर्नशिप का उद्देश्य 

डीआरडीओर की इस इंटर्नशिप का उद्देश्य है छात्रों को डीआरडीओ द्वारा किए गए अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) गतिविधियों के लिए मूल्यवान अवसरों और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना। यह इंटर्नशिप युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और रक्षा अनुसंधान में नवाचार और तकनीकी प्रगति की उनकी समझ को गहरा करने में मदद करेगी। 

Updated on:
19 Feb 2025, 11:43 AM IST
Published on: