
IIT Bombay Admission: जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 परर्सेंटाइल हासिल किए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अच्छे कॉलेज की तलाश शुरू हो चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते कई सालों से जेईई परीक्षा में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स नेIIT Bombayको पहली पसंद बताया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लेने के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में छात्रों को कितने अंक चाहिए।
यह भी पढ़ें- किस उम्र के लोग सबसे ज्यादा क्रैक करते हैं UPSC
आईआईटी बॉम्बे देश के टॉप आईआईटी में शामिल है। यहां जोसा काउंसलिंग के दौरान कैंडिडेट्स की पसंद, जेईई एडवांस्ड स्कोर और आरक्षण श्रेणी व अन्य कारकों के आधार पर प्रवेश मिलता है। एडमिशन होना या न होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि छात्र जिस ब्रांच में दाखिला लेना चाहते हैं उसमें एडमिशन पाने के लिए जेईई परीक्षा में आवश्यक अंक आए हैं या नहीं।
-कंप्यूटर साइंस - 320+ अंक
-इलेक्ट्रिकल- 250-300 अंक
-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई)- 250-300 अंक
-सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 250-300 अंक
हालांकि, जेईई एडवांस के कटऑफ में हर वर्ष 5-10 अंकों का अंतर होता है।
आईआईटी बॉम्बे में एडमिशनल लेने के लिए छात्रों को जेईई मेन और जेईई एडवांस परीक्षा दोनों में अच्छा स्कोर करना होगा और आवश्यक कटऑफ के साथ क्वालिफाई करना होगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जोसा काउंसलिंग के तहत पहली पसंद के रूप में आईआईटी बॉम्बे को ही चुनें।
-कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग - 1 (ओपनिंग रैंक), 68 (क्लोजिंग रैंक)
-केमिकल इंजीनियरिंग- 650 (ओपनिंग रैंक), 2507 (क्लोजिंग रैंक)
-सिविल इंजीनियरिंग- 2244 (ओपनिंग रैंक), 3986 (क्लोजिंग रैंक)
-पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग- 3424 (ओपनिंग रैंक), 4716 (क्लोजिंग रैंक)
-रसायन विज्ञान- 5268 (ओपनिंग रैंक), 6969 (क्लोजिंग रैंक)
मालूम हो कि एडमिशन जेईई एडवांस्ड में प्राप्त रैंक के आधार पर होता है। जेईई एडवांस पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 35%, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 31.5% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 17.5% हैं। जेईई एडवांस्ड आईआईटी बॉम्बे सीएसई के लिए आवश्यक अंक 360 अंकों में से लगभग 285-290 अंकों के बीच है।
Updated on:
13 Feb 2025, 10:52 AM IST
Published on:
13 Feb 2025, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.