
IIT, NIT And IIT Difference: जब भी 12वीं के बाद स्ट्रीम चुनने की बात आती है तो कई लोग इंजीनियरिंग का कोर्स चुनते हैं। इंजीनियरिंग का कोर्स करने के लिए आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी संस्थान काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी इंस्टीट्यूट में दाखिला पाने के लिए टफ परीक्षा पास करनी होती है। साथ ही कई प्रकार के क्राईटेरिया पूरे करने होते हैं। कई लोगों को आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी के बीच का फर्क नहीं पता होता है। आइए, जानते हैं तीनों में क्या अंतर है-
ये तीनों ही देश के इंजनीयरिंग कॉलेज हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर है। बात करें आईआईटी की तो ये देश का सबसे प्रतिष्ठत इंजीनियरिंग कॉलेज है, जहां एडमिशन पाने का सपना लगभग हर युवा देखते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा के स्कोर के आधार पर आईआईटी में दाखिला मिलता है। हालांकि, इस परीक्षा को क्रैक करना काफी मुश्किल होता है। यहां ग्रेजुएश, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी की डिग्री भी मिलती है। आईआईटी केंद्र सरकार द्वारा स्थापित और केंद्रीय वित्त पोषित संस्थान है, जो इंजीनियरिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए जाना जाता है।
वहीं एनआईटी भी इंजीनियरिंग के लिए अच्छा कॉलेज माना जाता है। लेकिन इसकी रैंकिंग आईआईटी से नीचे है। एनआईटी भी साइंस और तकनीक की पढ़ाई के लिए जाना जाता है और केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस संस्थान में दाखिला पाने के लिए जेईई मेन्स परीक्षा में पास करना जरूरी है। साथ ही यहां आईआईटी से कम कंपटीशन है।
इस संस्थान से आप IT और कंप्यूटर साइंस जैसे संबंधित विषयों से डिग्री हासिल कर सकते हैं। आईआईआईटी सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट और इंडस्ट्री पार्टनर के कोलेबरेशन में सेट किए जाते हैं। यहां से यूजी, पीजी और पीएचडी किया जा सकता है। एनआईटी की तरह यहां भी जेईई मेन के आधार पर सेलेक्शन मिलता है।
इन तीनों ही संस्थान का फीस स्ट्रक्चर कोर्स के मुताबिक अलग-अलग है। IIT बीटेक का फीस लगभग 2.2 से 3.2 लाख के बीच है। वहीं हॉस्टल फीस और अन्य खर्च मिलाकर 4 साल के बीटेक कोर्स का फीस 10-14 लाख के बीच चला जाता है। वहीं एनआईटी में बीटेक की सालाना फीस 1.4 से 2.4 लाख तक है। हॉस्टल और मेस का साल का 1.2 से 2.2 लाख के बीच देना पड़ सकता है औक इस तरह चार साल के बीटेक की एवरेज कॉस्ट 8 से 10 लाख के बीच हो सकती है। हालांकि, NIT आईआईटी से सस्ता पड़ता है। IIIT की सालाना फीस 1.5 से 3 लाख के बीच होती है। मेस और हॉस्टल का साल का 1.2 से 2.5 लाख तक देना पड़ सकता है। इस प्रकार इस्टीमेटेड कॉस्ट चार लास के बीटे की 8 से 14 लाख के बीच हो सकती है। बता दें, ये एक एवरेज फीस है। फीस की सटीक जानकारी के लिए वेबसाइट विजिट करें।
Updated on:
10 Jun 2025, 3:40 PM IST
Published on:
28 Aug 2024, 3:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.