
IAF Aagniveer Vayu Recruitment 2026(Image-Freepik)
IAF Aagniveer Vayu Recruitment 2026: अगर आप भारतीय वायुसेना (IAF) की वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। वायुसेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों से पिछली बार आवेदन छूट गया था, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 तय की गई है। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से युवाओं को चार साल के लिए वायुसेना में सेवा का अवसर मिलता है। वायुसेना का यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जो टेक्निकल दिक्कतों या जानकारी के अभाव में पिछली विंडो में आवेदन नहीं कर पाए थे।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो विज्ञान वर्ग के उम्मीदवारों के पास 10+2 में गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी होना जरूरी है। कुल अंक कम से कम 50% होने चाहिए और अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं। दूसरी ओर, अन्य विषयों से 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके कुल अंक 50% और अंग्रेजी में भी 50% अंक हों। इसके अलावा, तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 27 जून 2006 से 27 दिसंबर 2009 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां शामिल हैं। साथ ही, केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं।
अग्निवीर वायु के चयन के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा। पहला चरण ऑनलाइन लिखित परीक्षा का होगा। इसमें mcq प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) और एडेप्टेबिलिटी टेस्ट का रहेगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इस दौर के लिए बुलाया जाएगा।अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट का है, जिसमें उम्मीदवार की स्वास्थ्य जांच विस्तार से की जाएगी।
Published on:
03 Mar 2026 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
