
School Holiday On Holi 2026(AI Image-ChatGpt)
School Holiday On Holi 2026: रंग, गुलाल और मस्ती का त्योहार होली इस बार छात्रों के लिए खास तोहफा लेकर आ रहा है। त्योहार का उत्साह तो है ही, साथ में छुट्टियों की खुशखबरी भी मिल गई है। कई राज्यों में सरकार ने 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इन छुट्टियों की वजह से लगातार स्कूलों में छुट्टियां पड़ रही हैं। आइये राज्यवार जानते हैं कि किस राज्य में कब-कब छुट्टी रहेगी?
राजस्थान सरकार ने 2 और 3 मार्च को होली को लेकर छुट्टी घोषित की है। लेकिन राज्य के अधिकतर हिस्सों में बुधवार यानी 04 मार्च को होली मनाया जाना है। जिसके लिए कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं की गई है, लेकिन स्कूल 04 मार्च को छुट्टी रख सकते हैं। बच्चों को स्कूलों के संपर्क में रहने की जरुरत है।
राज्य के गजेटेड कैलेंडर के अनुसार 2 और 3 मार्च को होलिका दहन से जुड़े कार्यक्रमों के कारण स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 4 मार्च को मुख्य होली के दिन अवकाश रहेगा। इसके बाद 5 मार्च से स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
बाकि राज्यों की बात करें तो दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 4 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं बिहार और झारखंड में भी 4 मार्च को अवकाश ररहेगा। राजस्थान की ही तरह मध्य प्रदेश में भी अधिकतर स्कूल 04 मार्च को बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भी 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी।
Published on:
03 Mar 2026 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
