3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Pharmacist Salary Per Month: फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी

UPSSSC ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 9 से 29 मार्च 2026 तक होंगे। फार्मेसी डिप्लोमा, स्टेट काउंसिल रजिस्ट्रेशन और PET 2025 स्कोर अनिवार्य है। चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Mar 03, 2026

UP Pharmacist Vacancy 2026

UP Pharmacist Vacancy 2026(Image-Freepik)

UP Pharmacist Vacancy 2026: फार्मेसी की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक अच्छा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। कुल 560 पदों पर यह नियुक्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।

UP Pharmacist Salary Per Month: सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-05 वेतनमान के तहत 5200 से 20200 रुपये तक का वेतन मिलेगा, साथ ही 2800 रुपये ग्रेड पे भी दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते सरकार के नियमों के अनुसार मिलेंगे। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। PET के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

UP Pharmacist Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो। साथ ही स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के आवेदन मान्य नहीं होगा। एक और अहम शर्त है, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड। PET में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Pharmacist Vacancy 2026: किस वर्ग के लिए कितनी सीटें?


कुल 560 पदों में से 224 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 118 सीटें तय की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 151 पद आरक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 56 पद रखे गए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 11 पद दिए गए हैं। यानी सभी प्रमुख वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।