
UP Police Bharti Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षाएं चल रही हैं। इस वर्ष करीब 60244 अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई थी, वहीं अंतिम पेपर 31 अगस्त को है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट (UP Police Physical Test) देना होगा। वहीं इस टेस्ट में पास होने के बाद उम्मीदवार का फाइनल सेलेक्शन होगा। फिजिकल टेस्ट में पास होने के लिए इसके मानदंड को समझना बहुत जरूरी है।
अगर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की बात करें तो जनरल और ओबीसी पुरुषों की हाइट न्यूनतम 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों की हाइट 160 सेमी तक होनी चाहिए। महिलाओं के मामले में जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। एसटी/ एससी वर्ग की अभ्यर्थी हैं, तो उनकी न्यूनतम हाइट 147 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा सभी महिला अभ्यर्थियों का वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में पास होने के लिए पुरुषों के सीने की चौड़ाई कम से कम 79 सेमी होनी चाहिए। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों का सीना फुलाने पर 84 सेमी होनी चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के सीने की चौड़ाई 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी होनी चाहिए।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ भी लगानी पड़ती है। पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। वहीं महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। हालांकि, इस दौड़ के नंबर नहीं जुड़ते लेकिन नौकरी हासिल करने के लिए ये दौड़ क्वालिफाई करना बेहद जरूरी है।
बता दें, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की शुरुआत 23 अगस्त को हुई थी। वहीं 24, 25 अगस्त को भी परीक्षा ली गई। अब आखिरी के दो पेपर बचे हैं, जिसका आयोजन 30 और 31 अगस्त के दिन होगा। हर पाली की परीक्षा में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
Updated on:
28 Aug 2024, 2:13 PM IST
Published on:
28 Aug 2024, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.