31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बल्ले बल्ले! UPSC CSE परीक्षा देने वालों को सरकार देगी 1 लाख रुपये

UPSC CSE: सरकार की ओर से अब यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को 1-1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 28 Aug 2024, 11:05 AM IST

UPSC CSE

UPSC CSE: यूपीएससी सीएसई देश व दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसी क्रैक करने के लिए न सिर्फ मेहनत लगती है बल्कि दृढ़ संकल्प और समर्पण लगता है। इस खबर के माध्यम से हम यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। सरकार की ओर से अब यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को 1-1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। तेलंगाना सरकार ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को 1-1 लाख रुपये की राशि देने का फैसला लिया है। इससे पहले यह राशि केवल प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों की दी जाती थी।

मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को दिए जाएंगे 1-1 लाख (UPSC CSE) 

तेलंगाना सरकार ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को दी जा रही सहायता की तर्ज पर मुख्य परीक्षा पास करने वाले प्रत्येक छात्र को 1-1 लाख की सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले 130 से अधिक युवाओं को 1-1 लाख के चेक वितरित किए गए। 

यह भी पढ़ें- ये क्या हुआ! अब 12वीं के रिजल्ट में जुड़ सकते हैं कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के नंबर, NCERT ने जारी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार ने 90 दिनों में 30,000 नौकरियां दी हैं और 35,000 और नौकरियां दी जाएंगी। सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए ‘यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी’ स्थापित कर रही है। आनंद महिंद्रा नए कौशल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष होंगे। यूपीएससी हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) आयोजित करता है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IFS, और IPS वा सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

IAS बनना लाखों युवाओं का है सपना

हर साल भारत के कोने कोने से युवा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए तीन चरणों की परीक्षा, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू देनी होती है। प्रीलिम्स में दो पेपर होते हैं, पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होता है और दूसरा पेपर सीसैट का होता है। मेन्स में नौ पेपर होते हैं, जिनमें दो भाषा के पेपर, चार सामान्य अध्ययन के पेपर, एक निबंध का पेपर और दो वैकल्पिक विषयों के पेपर होते हैं। इंटरव्यू में उम्मीदवार के व्यक्तित्व और मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा