31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या हुआ! अब 12वीं के रिजल्ट में जुड़ सकते हैं कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के नंबर, NCERT ने जारी की रिपोर्ट

NCERT Report On 12th Result: एनसीईआरटी का कहना है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के नंबर को 12वीं कक्षा के रिजल्ट में शामिल किया जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 27 Aug 2024, 11:13 AM IST

NCERT

NCERT Report On 12th Result: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर नया मॉडल प्रस्तावित किया है। एनसीईआरटी का कहना है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के नंबर को 12वीं कक्षा के रिजल्ट में शामिल किया जाए। ये सभी जानकारी बोर्ड द्वारा जुलाई महीने में जारी रिपोर्ट ‘Establishing Equivalence across Education Boards’ में प्रकाशित हुई हैं। रिपोर्ट में कक्षा 10 और 12 के लिए एक प्रगतिशील मूल्यांकन ढांचे का सुझाव दिया गया है।

12वीं के रिजल्ट में 4 सालों का परफॉर्मेंश जोड़ा जाएगा (NCERT)

रिपोर्ट में इस चीज की सिफारिश की गई है कि 12वीं के रिजल्ट में कक्षा 9 से लेकर 11 तक के स्टूडेंट के परफॉर्मेंश को शामिल किया जाए। एक रिपोर्ट की मानें तो NCERT के तहत आने वाली रेगुलेटरी सेंटर PARAKH ने शिक्षा मंत्रालय को ये रिपोर्ट सौंपी है। NCERT की इस रिपोर्ट में प्रस्ताव दिया गया है कि नए इवैल्यूएशन मॉडल में क्लास 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में क्लास 11वीं के नंबर का 25 प्रतिशत वेटेज होगा। वहीं 10वीं के नंबर को 20 प्रतिशत और 9वीं के नंबरों को 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी बचे 40 फीसदी नंबर 12वीं क्लास के होंगे।

यह भी पढ़ें- 30 अगस्त की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डिटेल्स

इस प्रस्ताव में इवैल्यूएशन को दो भागों में बांटा जाएगा, फॉर्मेटिव और समेटिव। कक्षा 9वीं के नंबरों को 70 फीसदी फॉर्मेटिव और 30 फीसदी समेटिव में बांटा गया है। वहीं 10वीं कक्षा में दोनों को 50-50 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा। कक्षा 11वीं में 40 फीसदी असेसमेंट फॉर्मेटिव और 60 फीसदी समेटिव होगा जबकि 12वीं कक्षा में 30 फीसदी फॉर्मेटिव और 70 फीसदी समेटिव होगा। नया इवैल्यूएशन मॉडल 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए क्रेडिट बेस्ड सिस्टम पर आधारित होगा। इसमें 9वीं और 10वीं के छात्रों को 40 में से 32 क्रेडिट स्कोर करने होंगे। वहीं 11-12वीं के छात्रों को 44 में से 36 क्रेडिट स्कोर करना होगा।

यह भी पढ़ें- अब नहीं लटकेगी सिर पर खतरे की तलवार! चुनें ये 10 Career Courses और रहें बेफ्रिक, AI आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

AI, कोडिंग जैसे विषयों को बढ़ावा दिया जाएगा (NCERT Report)

जानकारी के मुताबिक, NCERT की ये रिपोर्ट पिछले एक साल में करीब 32 बोर्ड के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है। 12वीं में 4 सालों के परफॉर्मेंश जोड़े जाने के अलावा इस रिपोर्ट में नई शिक्षा नीति के तहत डाटा मैनेजमेंट, कोडिंग, AI, म्यूजिक एंड आर्ट्स आदि विषयों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा