
GATE Exam Registration Date: आज से गेट परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस वर्ष IIT रुड़की द्वारा गेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
गेट परीक्षा (GATE Exam Registration Last Date) के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 26 सितंबर निर्धारित की गई है। हालांकि, लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 7 अक्टूबर है। इस तारीख के बाद किसी भी हाल में रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। गेट परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
गेट परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अनारक्षित वर्ग, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 1800 रुपये का आवेदन शुल्क है। वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये का आवेदन शुल्क है।
गेट एक नेशनल स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई जैसे बड़े संस्थानों में एमटेक कोर्स में दाखिला के लिए किया जाता है। इसे अलावा गेट परीक्षा कई प्राइवेट और सरकारी नौकरी में एंट्री का रास्ता खोलती है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 24 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया था। लेकिन किसी कारणवश तारीख में बदलाव कर दिया गया। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब गेट परीक्षा के लिए आवेदन 28 अगस्त यानी आज से शुरू होंगे।
Updated on:
28 Aug 2024, 10:22 AM IST
Published on:
28 Aug 2024, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.