
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के तहत नए सत्र के लिए एडमिशन प्रोसेस जोरों-शोरों से चल रहा है। डीयू आज आज कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत दूसरे सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने वाला है। ऐस में जिन छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए DU CSAS सीट अलॉटमेंट के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं छात्रों को 27 अगस्त तक सीट स्वीकार करनी होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस साल CUET UG के लिए नॉर्मलाइज्ड स्कोर की जगह रॉ स्कोर जारी किया है। प्रोग्राम और कॉलेज कॉम्बिनेशन के लिए समान मेरिट स्कोर वाले उम्मीदवारों के बीच टाई को हल करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय इस क्रम में टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी लागू करेगा।
काउंसलिंग के पहले फेज में कुल 97, 387 छात्रों को सीट आवंटित की गईं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहले अलॉटमेंट में अतिरिक्त सीटें भरने का फैसला लिया ताकि जल्द से जल्द शैक्षणिक सत्र शुरू हो सके। अलॉटमेंट में प्रदर्शन आधारित प्रोग्रामों में प्रवेश और सीडब्ल्यू, ईसीए, खेल और वार्ड, और ईसाई उम्मीदवारी के लिए अतिरिक्त कोटा शामिल नहीं था।
विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार कॉमन सेट अलॉटमेंट सिस्टम CSAS UG के पहले फेज के लिए 2,45,287 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 1,85,543 उम्मीदवारों ने CSAS के फेज 2 में अपने प्रोग्राम और कॉलेज वरीयता संयोजन प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय को इस वर्ष छात्रों द्वारा कुल 1,72,18,187 वरीयताएं प्राप्त हुई हैं।
Updated on:
25 Aug 2024, 3:38 PM IST
Published on:
25 Aug 2024, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.