
School Holiday In Madhya Pradesh: भारत के कई राज्यों में जन्माष्टमी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर आदि सभी इस दिन बंद रहते हैं। हालांकि, इस साल भी पिछले वर्ष की तरह जन्माष्टमी के डेट्स को लेकर थोड़ा संशय है। दरअसल, जन्माष्टमी दो दिनों का पर्व होता है। ऐसे में किस दिन छुट्टी रहेगी, इसे लेकर थोड़ा कंफ्यूजन रहता है। कई स्कूल 26 को बंद हैं तो कई जगहों पर 27 की छुट्टी दी गई है। लेकिन मध्य प्रदेश के स्कूल में जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं दी जाएगी।
कुछ लोग जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाएंगे तो वहीं कुछ लोग 27 अगस्त को। ऐसे में कुछ राज्यों में दो दिनों की छुट्टी (School Holiday In Madhya Pradesh) रहने वाली है। वहीं कई जगहों पर बस एक दिन की छुट्टी रहेगी, अब ये दिन 26 अगस्त हो सकता या फिर 27 अगस्त। वहीं मध्य प्रदेश में एक भी दिन की छुट्टी नहीं रहने वाली है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को जनमाष्टमी के अवसर पर स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। एमपी में जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल में छुट्टी नहीं रहेगी। वहां त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग और जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया है।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, गुजरात जैसे राज्यों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस वर्ष भी आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, तमिल नाडु, उत्तराखंड, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली, लक्षद्वीप में जनमाष्टमी के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
Updated on:
25 Aug 2024, 2:34 PM IST
Published on:
25 Aug 2024, 2:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.