शिक्षा

DU Admissions : इस बार 3000 से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ने किया आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए इस साल 3000 से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 12:09 PM IST
Delhi University
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए इस साल 3000 से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। यह डेटा फॉरन स्टूडेंट्स रजिस्ट्री (एफएसआर) ऑफिस की ओर से जारी की गई है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स इस साल भी जारी हैं, हर साल की तरह इस साल भी नेपाल और तिब्बत से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल एप्लीकेशंस में से 1300 को इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) ने फॉरवर्ड की हैं, जबकि 1704 एप्लीकेशंस सेल्फ स्पॉन्सर्ड हैं।

डीयू को नेपाल से ३१७ और तिब्बत से ३१६ आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहीं १११ आवेदन अफगानिस्तान से आए हैं। इसके अलावा ४८ फॉर्म्स यूनाइटेड स्टेट्स, ४५ फॉर्म्स बांग्लादेश से, २८ फॉर्म्स इथोपिया से, १६ फॉर्म्स यूनाइटेड किंगडम से और ११ फॉर्म्स श्रीलंका से आए हैं। म्यानमार और मॉरिशियस से ७-७ फॉर्म्स और ९ फॉर्म्स चीन से भी प्राप्त हुए हैं।

वहीं अगर पॉपुलर कॉलेजिस की बात करें तो रामजस कॉलेज, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, एसआरसीसी, किरोड़ी मल कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमन, मिरांडा हाउस और दौलत राम कॉलेज इस बार भी पॉपुलर कॉलेजिस की सूची में शुमार हैं।

आज से शुरू हुए एंट्रेंस टेस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी के करीब 70 पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 17 जून से शुरू होने जा रहे हैं। यह पहली बार है जब डीयू में एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन लिए जा रहे हैं, यानी कि ये कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम होंगे। इन परीक्षाओं के लिए 18 शहरों में एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। एग्जाम तीन पारियों में होंगे और 22 जून तक चलेंगे। इन परीक्षाओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है।

आपको बता दें कि डीयू में पीजी की आधी सीटें एंट्रेंस टेस्ट से भरी जाती हैं, जबकि आधी सीटें डीयू स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व होती हैं। इन सीटों पर मेरिट के हिसाब से एडमिशन मिलता है। इस शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी में 9600 सीटे हैं। इस बार से यूनिवर्सिटी सभी पीजी कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन ही आयोजित करवा रही है। 17 जून को जूलॉजी, बॉटनी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, उर्दू, पंजाबी, एमसीए, कंप्यूटर साइंस, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन समेत कई और मास्र्ट्स प्रोग्राम के एंट्रेंस टेस्ट होंगे।

वहीं सोमवार को कैमिस्ट्री, संस्कृत, साइकोलॉजी समेत बाकी एंट्रेंस टेस्ट लिए जाएंगे। एमफिल और पीएचडी के एग्जाम भी 17 जून से ही शुरू हो रहे हैं।

Published on: