शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
2 min read
Mar 25, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को आंध्र प्रदेश सरकार की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
(अ) अनुष्का पारिख
(ब) पीवी सिंधु
(स) साइना नेहवाल
(द) अर्चना देवधर

प्रश्न (2) - किस देश ने पाकिस्तान को टिड्डी दल हमले से बचाने के लिए ‘बतख-दल’ भेजने की घोषणा की है?
(अ) चीन
(ब) भारत
(स) बांग्लादेश
(द) रूस

प्रश्न (3) - वल्र्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019 के मुताबिक, विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भारत के कितने शहर इसमें शामिल हैं?
(अ) 28
(ब) 25
(स) 10
(द) 21

प्रश्न (4) - निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारतीय वायुसेना के ‘इन्द्रधनुष युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया गया है?
(अ) जर्मनी
(ब) नेपाल
(स) इंग्लैंड
(द) अमरीका

प्रश्न (5) - निम्न में से किसे मरूभूमि की कोकिला कहा जाता है?
(अ) गवरी देवी
(ब) मांगी बाई
(स) बन्नो बेगम
(द) अल्लाह जिलाई बाई

प्रश्न (6) - भारतीय उपमहाद्वीप में पालतू भैंस का प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुआ है?
(अ) धौलावीरा
(ब) मेहरगढ़
(स) मोहनजोदड़ो
(द) राखीगढ़ी

प्रश्न (7) - मुहम्मद-बिन-कासिम द्वारा सिंध की विजय कब हुई?
(अ) 713 ई.
(ब) 716 ई.
(स) 712 ई.
(द) 719 ई.

प्रश्न (8) - मानव शरीर में पुच्छ (अपेंडिक्स) कौन-सी संरचना में संलग्न होता है?
(अ) बृहदान्त्र
(ब) क्षुद्रान्त्र
(स) पित्ताशय
(द) आमाशय

प्रश्न (9) - भारत का सबसे बड़ा सौर शक्ति संयंत्र कहां स्थित है?
(अ) नागर कॉयल
(ब) जैसलमेर
(स) माधापुर
(द) कच्छ का रण

प्रश्न (10) - वर्ष 1953 में जब आंध्र राज्य एक अलग राज्य बना, तब उसकी राजधानी कौन बनी?
(अ) गुन्टूर
(ब) कर्नूल
(स) नेल्लौर
(द) वारंगल

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब)

Updated on:
25 Mar 2020 02:11 pm
Published on:
25 Mar 2020 03:23 pm