शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।
2 min read
Mar 27, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु राजस्थान से आरंभ किये गये अभियान का नाम है-
(अ) सुपोषित मां अभियान
(ब) मातृवंदना योजना
(स) जननी सुरक्षा योजना
(द) स्वस्थ मां अभियान

प्रश्न (2) - भारतीय रेल ने किस स्टेशन पर रेल यात्रियों और आम लोगों के लिए अपना पहला ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’ लॉन्च किया है?
(अ) जयपुर
(ब) आसनसोल
(स) दरभंगा
(द) सूरत

प्रश्न (3) - टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक आदर्श वाक्य क्या है?
(अ) चेज योर ड्रीम्स
(ब) स्पोट्र्स एंड वल्र्ड
(स) यूनाइटेड बाय इमोशन
(द) लेट्स डू इट

प्रश्न (4) - हाल ही वेनेजुएला में भारत के राजदूत कौन बने?
(अ) टी. सुरेश बाबू
(ब) श्रीकुमार मेनन
(स) अशोक कुमार सिन्हा
(द) अभिषेक सिंह

प्रश्न (5) - निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(अ) मेहंदी-सोजत
(ब) लहसुन-बारां
(स) इसबगोल-जालोर
(द) किन्नू-बूंदी

प्रश्न (6) - नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है?
(अ) गुजरात
(ब) महाराष्ट्र
(स) छत्तीसगढ़
(द) मध्यप्रदेश

प्रश्न (7) - मुहम्मद-बिन-कासिम था-
(अ) तुर्क
(ब) मंगोल
(स) अरब
(द) अफगान

प्रश्न (8) - अधिकांश कीट श्वसन कैसे करते हैं?
(अ) त्वचा से
(ब) क्लोम से
(स) फेफड़ों से
(द) वातक तन्त्र से

प्रश्न (9) - जिब्राल्टर जलडमरूमध्य किन को जोड़ता है?
(अ) लाल सागर- भूमध्य सागर
(ब) लाल सागर - अरब सागर
(स) अटलांटिक महासागर - भूमध्य सागर
(द) भूमध्य सागर - काला सागर

प्रश्न (10) - अंतरराष्ट्रीय मैराथन में सर्वप्रथम किस भारतीय महिला ने स्वर्ण पदक जीता था?
(अ) सुनीता गोदारा
(ब) आशा अग्रवाल
(स) अंजलि सरावगी
(द) भूमिका पटेल

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (द), 7. (स), 8. (द), 9. (स), 10. (ब)

Updated on:
27 Mar 2020 11:55 am
Published on:
27 Mar 2020 03:41 pm