शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Mar 29, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किसे मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है?
(अ) बिमल जुल्का
(ब) नितिन दास
(स) अरविन्द देशपांडे
(द) संजय कौल

प्रश्न (2) - राफेल नडाल ने हाल ही किस स्पर्धा में जीत दर्ज कर अपने करियर का 85वां एकल टेनिस खिताब जीता है?
(अ) इंडियन ओपन
(ब) जर्मन ओपन
(स) मेक्सिकन ओपन
(द) अमरीकन ओपन

प्रश्न (3) - भगवान श्री राम से जुड़े पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए किस नाम से विशेष ट्रेन की शुरुआत की गई है?
(अ) भगवान राम एक्सप्रेस
(ब) श्री रामायण एक्सप्रेस
(स) श्री राम एक्सप्रेस
(द) अयोध्या नरेश एक्सप्रेस

प्रश्न (4) - निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है?
(अ) 28 फरवरी
(ब) 19 फरवरी
(स) 20 फरवरी
(द) 26 फरवरी

प्रश्न (5) - सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित वेधशालाएं (जंतर-मंतर) निम्न में से किस शहर में नहीं है?
(अ) दिल्ली
(ब) मथुरा
(स) उज्जैन
(द) भोपाल

प्रश्न (6) - कार्बन डेटिंग का प्रयोग किसकी उम्र निर्धारित करने के लिए किया जाता है?
(अ) वृक्षों की
(ब) पृथ्वी की
(स) फॉसिल्स की
(द) चट्टानों की

प्रश्न (7) - किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?
(अ) मुहम्मद गोरी
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) अकबर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (8) - केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) भुवनेश्वर
(ब) हैदराबाद
(स) भोपाल
(द) राजमुंदरी

प्रश्न (9) - पशुओं में ‘मिल्क फीवर’ बीमारी किसकी कमी के कारण होती है ?
(अ) पोटैशियम
(ब) सोडियम
(स) कार्बोहाइड्रेट
(द) कैल्शियम

प्रश्न (10) - विश्व का प्रथम पुस्तक मुद्रित करने वाला देश ?
(अ) भूटान
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) भारत
(द) चीन

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (द), 9. (द), 10. (द)

ये भी पढ़ें

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी
Published on:
29 Mar 2020 01:31 pm
Also Read
View All