शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 2:35 PM IST
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार द्वारा अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ‘आरोग्य मित्र’ तैनात करने की घोषणा की गई है?
(अ) बिहार
(ब) हरियाणा
(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान

प्रश्न (2) - भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश को हाल ही राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया है?
(अ) रंजन गोगोई
(ब) दीपक मिश्रा
(स) जगदीश सिंह खेहर
(द) राजेन्द्र मल लोढ़ा

प्रश्न (3) - किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया और यमन क्षेत्र में युद्ध के कारण प्रत्येक 10 मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है?
(अ) डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
(ब) वल्र्ड बैंक
(स) डब्ल्यूएचओ
(द) यूनिसेफ

प्रश्न (4) - पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किस नाम से मोबाइल एप लॉन्च किया है?
(अ) बीट कोरोना
(ब) एण्ड कोरोना
(स) कोवा पंजाब
(द) स्टोप कोरोना

प्रश्न (5) - राणा कुम्भा द्वारा निर्मित अचलगढ़ का किला कहां स्थित है?
(अ) पाली
(ब) आहोर
(स) सिवाणा
(द) माउण्ट आबू

प्रश्न (6) - मनसबदारी प्रथा कहां से ली गयी थी?
(अ) मंगोलिया
(ब) ईरान
(स) इराक
(द) मोरक्को

प्रश्न (7) - फिरोजशाह तुगलक ने किस पुस्तक की रचना की?
(अ) फुतुहात ए फिरोजशाही
(ब) तारीख ए फिरोजशाही
(स) किताब ए फिरोजशाही
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को ‘हमारे संप्रभु, प्रजातांत्रिक गणतंत्र की जन्मकुंडली’ कहा?
(अ) वल्लभभाई पटेल
(ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) बी.आर अंबेडकर
(द) के.एम. मुंशी

प्रश्न (9) - उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला इत्र और सुगंधित तेल के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) अलीगढ़
(ब) लखनऊ
(स) कन्नौज
(द) आगरा

प्रश्न (10) - मुख से निकली लार पाचन करती है-
(अ) प्रोटीन का
(ब) मंड (स्टार्च) का
(स) वसा का
(द) विटामिनों का

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (द), 6. (अ), 7. (अ), 8. (द), 9. (स), 10. (ब)

Published on: