Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - निम्नलिखित में से किस टीम ने इंडियन सुपर लीग 2019-20 का खिताब जीता है?
(अ) चेन्नईन एफसी
(ब) बेंगलुरु एफसी
(स) एटीके
(द) एफसी गोवा
प्रश्न (2) - राज्य सभा द्वारा हाल ही कितने विश्वविद्यालयों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए विधेयक पारित किया गया?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 1
प्रश्न (3) - नास्कॉम फाउंडेशन ने निम्नलिखित में से किस कंपनी के साथ मिलकर भारत में ‘इनोवेट फॉर एक्सेसिबल इंडिया’ नामक अभियान लॉन्च किया है?
(अ) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
(ब) इंडियन ऑयल
(स) फेसबुक इंडिया
(द) गूगल इंडिया
प्रश्न (4) - किस राज्य ने हाल ही अंग दान तथा प्रत्यारोपण में तमिलनाडु और तेलंगाना को पीछे छोड़ दिया है?
(अ) पंजाब
(ब) बिहार
(स) झारखंड
(द) महाराष्ट्र
प्रश्न (5) - निम्न में से किस जिले में कोई राष्ट्रीय उद्यान नहीं है?
(अ) गंगानगर
(ब) सवाई माधोपुर
(स) भरतपुर
(द) चित्तौडगढ़़
प्रश्न (6) - जहांगीर महल स्थित है-
(अ) दिल्ली
(ब) औरंगाबाद
(स) आगरा
(द) लाहौर
प्रश्न (7) - किस सिख गुरु को अकबर ने 500 बीघा जमीन दी थी?
(अ) अर्जुन देव
(ब) रामदास
(स) हर राय
(द) तेग बहादुर
प्रश्न (8) - संविधान को कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है?
(अ) अनुच्छेद 130
(ब) अनुच्छेद 137
(स) अनुच्छेद 139
(द) अनुच्छेद 138
प्रश्न (9) - निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव शरीर में पेट दर्द का कारक है?
(अ) क्षारक
(ब) अम्ल
(स) लवण
(द) जीवाणु
प्रश्न (10) - गोरखपुर किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) राप्ती
(ब) घाघरा
(स) कावेरी
(द) सरयू
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (द), 10. (अ)