शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Apr 26, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - एचआईएल (इंडिया) ने हाल ही किस बैंक के साथ ‘ग्राहक भुगतान पोर्टल’ लॉन्च किया है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक
(ब) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
(स) देना बैंक
(द) पंजाब नेशनल बैंक

प्रश्न (2) - भारत ने किस देश में तीन स्कूलों के निर्माण के लिए 16 मार्च 2020 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
(अ) नेपाल
(ब) श्रीलंका
(स) मालदीव
(द) बांग्लादेश

प्रश्न (3) - अशरफ गनी हाल ही किस देश के दोबारा राष्ट्रपति चुने गए है?
(अ) अफगानिस्तान
(ब) इराक
(स) ईरान
(द) सउदी अरब

प्रश्न (4) - निम्न में से किस देश में आगामी ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को आयोजित करने की योजना है?
(अ) चीन
(ब) भारत
(स) रूस
(द) जापान

प्रश्न (5) - राजस्थान की ‘बहुरुपिया कला’ को विदेशों में प्रदर्शित किया?
(अ) जानकी लाल ने
(ब) देवीलाल परवार ने
(स) पुरुषोत्तम ने
(द) उदय शंकर ने

प्रश्न (6) - राजस्थान की प्रथम महिला जिला प्रमुख कौन थी?
(अ) किशोरी देवी
(ब) जानकी देवी
(स) नगेन्द्र बाला
(द) रंजीता कौर

प्रश्न (7) - प्रसिद्ध विजयनगर शासक कृष्णदेव राय के अधीन किस साहित्य का स्वर्णयुग था?
(अ) कोंकणी
(ब) मलयालम
(स) तमिल
(द) तेलुगू

प्रश्न (8) - ब्रिटिश सरकार के किस अधिनियम ने सबसे पहली बार भारत में शिक्षा के लिए एक लाख रुपए दिए थे?
(अ) चार्टर अधिनियम, 1813
(ब) वुड्स का डिसपैच, 1854
(स) चार्टर अधिनियम, 1853
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (9) - सन् 2004 की सुनामी द्वारा भारत का कौन-सा तट सर्वाधिक दुष्प्रभावित हुआ था?
(अ) मालाबार तट
(ब) कोंकण तट
(स) उत्तरी सरकार तट
(द) कोरामंडल तट

प्रश्न (10) - एक भारहीन गुब्बारे में 200 ग्राम जल भरा गया है। इसका जल में भार होगा-
(अ) शून्य
(ब) 100 ग्राम
(स) 200 ग्राम
(द) 400 ग्राम

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (अ), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (द), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ)

ये भी पढ़ें

Learn English: ये आसान से वर्ड्स सीखकर आप भी बोल सकते हैं इम्प्रेसिव अंग्रेजी
Published on:
26 Apr 2020 01:35 pm
Also Read
View All