शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

2 min read
May 12, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर मनरेगा मजदूरी में औसतन कितने रुपए की वृद्धि की है?
(अ) 30 रुपए
(ब) 40 रुपए
(स) 20 रुपए
(द) 10 रुपए

प्रश्न (2) - भारत और किस देश की नौसेना ने रीयूनियन द्वीप से पहली बार संयुक्त गश्त का आयोजन किया?
(अ) फ्रांस
(ब) जापान
(स) रूस
(द) नेपाल

प्रश्न (3) - किस देश के मिगुशा में पाए गए एक प्राचीन जीवाश्म के विश्लेषण से पता लगाया कि मानव हाथों का विकास किस प्रकार हुआ है?
(अ) चीन
(ब) फ्रांस
(स) कनाडा
(द) ब्रिटेन

प्रश्न (4) - निम्नलिखित में से किस दिन विश्व प्रसन्नता दिवस मनाया जाता है?
(अ) 21 मार्च
(ब) 18 मार्च
(स) 19 मार्च
(द) 20 मार्च

प्रश्न (5) - राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गई-
(अ) सुमित्रा सिंह
(ब) सरोजिनी नायडू
(स) सुचित्रा सिंह
(द) प्रतिभा पाटिल

प्रश्न (6) - सुईया मेला कहां लगता है?
(अ) देशनोक-बीकानेर
(ब) भीनमाल-जालोर
(स) चौहटन-बाड़मेर
(द) लोदरवा-जैसलमेर

प्रश्न (7) - निम्नलिखित में से किस प्रारंभिक हड़प्पाई स्थल से दुर्गीकरण के साक्ष्य मिलते है?
(अ) कोटदीजी
(ब) कालीबंगा
(स) रोपड़
(द) कोटदीजी एवं रोपड़ दोनों

प्रश्न (8) - मोहम्मद गोरी के किस दास ने बंगाल एवं बिहार पर विजय प्राप्त की?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक
(ब) इल्तुतमिश
(स) बख्तियार खिलजी
(द) याल्दूज

प्रश्न (9) - नीबू में खटास किस चीज की होती है?
(अ) ऐसीटिक अम्ल
(ब) ऐस्कॉर्बिक अम्ल
(स) टार्टरिक अम्ल
(द) सिट्रिक अम्ल

प्रश्न (10) - 'भारतीय फुटबाल संघ’ की स्थापना कब एवं कहां हुई थी?
(अ) 1927 कलकत्ता
(ब) 1921 नई दिल्ली
(स) 1945 हैदराबाद
(द) 1937 शिमला

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (स), 9. (द), 10. (द)

ये भी पढ़ें

Govt Jobs: SEBI में निकली सरकारी भर्ती, फटाफट ऐसे करें अप्लाई
Published on:
12 May 2020 02:02 pm
Also Read
View All