शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Jun 11, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही किसको आर्थिक सहयोग और विकास संगठन में अमरीका का अगला दूत नियुक्त किया है?
(अ) राहुल त्यागी
(ब) मनीषा सिंह
(स) राहुल सचदेवा
(द) अमृता सिंह

प्रश्न (2) - किसने बांग्लादेश को कोरोना से मदद हेतु हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने दिये है?
(अ) भारत
(ब) अमरीका
(स) पाकिस्तान
(द) चीन

प्रश्न (3) - चीन ने हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिये कितने करोड़ डॉलर के अतिरिक्त अनुदान की घोषणा की?
(अ) चार करोड़ डॉलर
(ब) पांच करोड़ डॉलर
(स) तीन करोड़ डॉलर
(द) सात करोड़ डॉलर

प्रश्न (4) - बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋ षि कपूर जिनका हाल ही निधन हो गया, उनका निक नेम क्या था?
(अ) चिंटू
(ब) गुल्लू
(स) मिमी
(द) टीटू

प्रश्न (5) - खादी व ग्रामोद्योग आयोग ने राजस्थान के किस जिले में ‘लेदर मिशन’ लांच किया है -
(अ) जयपुर
(ब) सिरोही
(स) उदयपुर
(द) भीलवाड़ा

प्रश्न (6) - उस दुर्ग की श्रेणी जिसका निर्माण जल या जल से घिरे द्वीप की भांति के दुर्ग के रूप में होता है-
(अ) औदक दुर्ग
(ब) पारिख दुर्ग
(स) एरण दुर्ग
(द) धान्वन दुर्ग

प्रश्न (7) - विजयनगर के मध्यकालीन नगर को आजकल कहते है-
(अ) चन्द्रगिरी
(ब) हलेबिड
(स) हम्पी
(द) कोण्डाविडु

प्रश्न (8) - निम्न में से कौन एक भक्ति आंदोलन से जुड़ा नहीं है?
(अ) बल्लभाचार्य
(ब) चैतन्य
(स) गुरु नानक
(द) अमीर खुसरो

प्रश्न (9) - नागरिकों के लिए समान सिविल संहिता का प्रावधान प्रदत्त किया गया है, भारतीय संविधान के-
(अ) अनुच्छेद 41 में
(ब) अनुच्छेद 39 में
(स) अनुच्छेद 43-ए में
(द) अनुच्छेद 44 में

प्रश्न (10) - निम्नलिखित में से कौन-सा एक किसी भी पाचक एन्जाइम का स्रावण नहीं करता?
(अ) यकृत
(ब) लार ग्रंथि
(स) क्षुद्रांत्र की ग्रंथियां
(द) अग्नाशय

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (अ), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (द), 9. (द), 10. (अ)

ये भी पढ़ें

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी
Published on:
11 Jun 2020 11:00 am
Also Read
View All