शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2020, 1:21 PM IST
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Online test on Indian history, art and culture

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - आईओसी का नए चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) जगत राय
(ब) श्रीकांत माधव वैद्य
(स) राहुल सचदेवा
(द) ओम कश्यप

प्रश्न (2) - हाल ही किस संस्था द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के कारण वर्तमान में विश्व की आधी श्रमिक आबादी के लिये अपनी आजीविका खोने का खतरा बन गया है?
(अ) विश्व व्यापार संगठन
(ब) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(स) कर्मचारी भ्राविष्य निधि संगठन
(द) अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन

प्रश्न (3) - किस देश को 2021 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी दी गयी?
(अ) सर्बिया
(ब) नेपाल
(स) चीन
(द) रूस

प्रश्न (4) - किस देश के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली?
(अ) कुवैत
(ब) ईरान
(स) इराक
(द) रूस

प्रश्न (5) - राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में पुरा हुआ था?
(अ) चार
(ब) छह
(स) आठ
(द) सात

प्रश्न (6) - पंचमहल कहां स्थित है?
(अ) दौसा
(ब) आमेर
(स) बैराठ
(द) लालसोट

प्रश्न (7) - पानीपत का तीसरा युद्ध लड़ा गया था वर्ष-
(अ) 1526 ई. में
(ब) 1761 ई. में
(स) 1556 ई. में
(द) 1857 ई. में

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान यौधेयों की टकसाल केन्द्र था?
(अ) बयाना
(ब) रोहतक
(स) बरेली
(द) मथुरा

प्रश्न (9) - निम्नांकित में से किस अधिनियम द्वारा भारत में प्रतिनिधि संस्थाएं प्रथम बार प्रारम्भ हुई थी?
(अ) भारत सरकार अधिनियम-1858
(ब) चार्टर अधिनियम-1853
(स) भारत परिषद अधिनियम-1861
(द) भारत परिषद अधिनियम-1862

प्रश्न (10) - भारत का सबसे लम्बा बांध है-
(अ) भाखड़ा बांध
(ब) गांधी सागर बांध
(स) नागार्जुन सागर बांध
(द) हीराकुंड बांध

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (द), 3. (अ), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (द)

Published on: