शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Jul 20, 2020
education news in hindi, education, online mock test, online course, online study, exam guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य ने निवेश को आकर्षित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेल’ को उद्योग का दर्जा दिया है?
(अ) बिहार
(ब) झारखंड
(स) केरल
(द) मिजोरम

प्रश्न (2) - विश्व बैंक ने किस भारतीय अर्थशास्त्री को दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है?
(अ) विजयशंकर व्यास
(ब) आभास झा
(स) श्यामला गोपीनाथ
(द) अरविंद सुब्रमण्यन

प्रश्न (3) - नाबार्ड ने हाल ही खरीफ और प्री-मानसून संचालन के लिए कितने करोड़ रुपए का फंड जारी किया है?
(अ) 10,500 करोड़ रुपए
(ब) 12,550 करोड़ रुपए
(स) 20,500 करोड़ रुपए
(द) 25,500 करोड़ रुपए

प्रश्न (4) - भारतीय वायु सेना ने कितने करोड़ रुपए की तीन बड़ी अधिग्रहण परियोजनाओं को रोकने का निर्णय लिया है?
(अ) 8000 करोड़ रुपए
(ब) 5000 करोड़ रुपए
(स) 7000 करोड़ रुपए
(द) 4000 करोड़ रुपए

प्रश्न (5) - शेखावाटी के प्रसिद्ध नृत्य का नाम है-
(अ) घूमर
(ब) गींदड
(स) तेरहताली
(द) घेर

प्रश्न (6) - निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी ‘मृत नदी’ कहलाती है?
(अ) घग्घर
(ब) बाणगंगा
(स) लूनी
(द) कांतली

प्रश्न (7) - मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले थे-
(अ) डच
(ब) अंग्रेज
(स) फ्रांसीसी
(द) पुर्तगाली

प्रश्न (8) - 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था?
(अ) खान बहादुर
(ब) कुंवर सिंह
(स) मौलवी अहमदशाह
(द) विरजिस कादिर

प्रश्न (9) - किसके द्वारा भारत-श्रीलंका अलग होता है?
(अ) स्वेज नहर
(ब) पाक जलडमरूमध्य
(स) खंभात की खाड़ी
(द) कच्छ की खाड़ी

प्रश्न (10) - भारत का प्रथम परमाणु संयंत्र निम्न में कौन-सा है?
(अ) नरौरा
(ब) कलपक्कम्
(स) तारापुर
(द) कोटा

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (स), 4. (अ), 5. (ब), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स)

ये भी पढ़ें

Govt Jobs: लोकसभा में नौकरी पाने का मौका, ऑनलाइन करें आवेदन
Published on:
20 Jul 2020 02:24 pm
Also Read
View All