शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

less than 1 minute read
Jul 31, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Online test on Indian history, art and culture

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - हाल ही किस देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को 1100 साल पुराना शिवलिंग मिला है?
(अ) तुर्की
(ब) चीन
(स) रूस
(द) वियतनाम

प्रश्न (2) - फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही किसे अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है?
(अ) कोमल त्यागी
(ब) जाह्नबी फूकन
(स) गीता सिन्हा
(द) वंदना सचदेवा

प्रश्न (3) - कौन-सा देश दो महीने के कम समय के अंदर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है?
(अ) भारत
(ब) बांग्लादेश
(स) भूटान
(द) नेपाल

प्रश्न (4) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल के लिए कितने करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है?
(अ) 1500 करोड़ रुपए
(ब) 1100 करोड़ रुपए
(स) 1000 करोड़ रुपए
(द) 500 करोड़ रुपए

प्रश्न (5) - गरासिया जनजाति से संबंधित नृत्य शैली है-
(अ) गवरी
(ब) लूर
(स) बम
(द) तेरहताली

प्रश्न (6) - मुरकिया शरीर के कौन-से भाग का आभूषण है?
(अ) गरदन
(ब) कान
(स) मस्तक
(द) पांव

प्रश्न (7) - प्लासी का युद्ध मैदान कहां स्थित है?
(अ) बिहार
(ब) आंध्र प्रदेश
(स) ओडिशा
(द) पश्चिम बंगाल

प्रश्न (8) - 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया?
(अ) खान बहादुर खान
(ब) कुंवर सिंह
(स) तात्या टोपे
(द) रानी राम कुंआरी

प्रश्न (9) - ‘सिली प्वाइंट’ किस खेल से सम्बंधित है?
(अ) क्रिकेट
(ब) टेनिस
(स) बैडमिंटन
(द) ब्रिज

प्रश्न (10) - भारत में सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य है-
(अ) सिक्किम
(ब) केरल
(स) उत्तर प्रदेश
(द) मणिपुर

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (ब), 6. (ब), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ)

Updated on:
31 Jul 2020 08:30 am
Published on:
31 Jul 2020 04:21 pm