
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - भारत ने हाल ही फिलिस्तीनी शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को कितनी सहायता राशि प्रदान की है?
(अ) 4 मिलियन अमरीकी डॉलर
(ब) 2 मिलियन अमरीकी डॉलर
(स) 5 मिलियन अमरीकी डॉलर
(द) 8 मिलियन अमरीकी डॉलर
प्रश्न (2) - हाल ही निम्न में से कौन-सा बैंक वीडियो के जरिए केवाईसी स्वीकार करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है?
(अ) कोटक महिंद्रा बैंक
(ब) आईसीआईसीआई बैंक
(स) बैंक ऑफ बडौदा
(द) देना बैंक
प्रश्न (3) - किस आईआईटी ने अल्जाइमर की याददाश्त को रोकने या कम करने हेतु नए तरीके विकसित करने का दावा किया है?
(अ) आईआईटी खडगपुर
(ब) आईआईटी दिल्ली
(स) आईआईटी गुवाहाटी
(द) आईआईटी कानपुर
प्रश्न (4) - जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने उभयचरों की 20 प्रजातियों को गंभीर रूप से लुप्तप्राय और कितने को लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया?
(अ) 40
(ब) 45
(स) 50
(द) 35
प्रश्न (5) - सामाजिक-सहकारी संस्था ‘हेलरू’ राजस्थान की किस जनजाति से सम्बद्ध है?
(अ) सहरिया
(ब) कंजर
(स) भील-मीणा
(द) गरासिया
प्रश्न (6) - राजस्थान सेवा संघ की स्थापना 1919 में किसके द्वारा की गई?
(अ) विजयसिंह पथिक
(ब) जमनालाल बजाज
(स) माणिक्य लाल वर्मा
(द) मोहन लाल सुखाडिय़ा
प्रश्न (7) - निम्न में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘हल’ का टेराकोटा प्राप्त हुआ?
(अ) धौलावीरा
(ब) बनावली
(स) कालीबंगा
(द) लोथल
प्रश्न (8) - विष्णु का प्राचीनतम उल्लेख कहां मिलता है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) सामवेद
(स) शतपथ ब्राह्मण
(द) गोपथ ब्राह्मण
प्रश्न (9) - पोंग बांध किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) सतलज
(ब) रावी
(स) चिनाब
(द) व्यास
प्रश्न (10) - भारत की टैंक प्रतिरोधी मिसाइल है-
(अ) नाग
(ब) अग्नि
(स) वज्र
(द) आकाश
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ)