शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 03, 2020
common general knowledge questions and answers, competition exam, Education, exam, Exam Guide, general knowledge, General Science Questions, GK, GK mock test, interview, interview questions, interview tips, jobs in hindi, Mock Test, mock test paper, online exam, online test, questions and answers, questions Answers, rojgar, rojgar samachar, sarkari job

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - निम्न में से किस देश ने हाल ही अपने पहले मानवरहित ड्रोन हेलीकॉप्टर का परीक्षण किया है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) चीन
(स) नेपाल
(द) पाकिस्तान

प्रश्न (2) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही चक्रवात प्रभावित ओडिशा के लिए कितने करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है?
(अ) पांच सौ करोड़ रुपए
(ब) तीन सौ करोड़ रुपए
(स) चार सौ करोड़ रुपए
(द) सात सौ करोड़ रुपए

प्रश्न (3) - पश्चिम बंगाल के सुंदरवन क्षेत्र में बाघों की संख्या वर्ष 2018-19 में 88 से बढकऱ वर्ष 2019-20 में कितनी हो गई है?
(अ) 190
(ब) 120
(स) 96
(द) 100

प्रश्न (4) - उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बनाने के लिए किस देश की कंपनी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है?
(अ) फ्रांस
(ब) अमरीका
(स) जर्मनी
(द) स्विट्जरलैंड

प्रश्न (5) - वालर नृत्य किस जनजाति का नृत्य माना जाता है?
(अ) सहरिया
(ब) गरासिया
(स) कालबेलिया
(द) भील

प्रश्न (6) - केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है-
(अ) जोधपुर
(अ) जैसलमेर
(स) सवाई माधोपुर
(द) बीकानेर

प्रश्न (7) - बक्सर के युद्ध के समय दिल्ली का शासक कौन था?
(अ) औरंगजेब
(ब) शाहआलम प्रथम
(स) बहादुरशाह जफर
(द) शाहआलम द्वितीय

प्रश्न (8) - पटना के 1857 के स्वंतत्रता संग्राम के नेता थे?
(अ) हैदर अली खान
(ब) राजपूत कुंवर सिंह
(स) जुझार सिंह
(द) कुशल सिंह

प्रश्न (9) - एक हॉर्स पावर में कितने वाट होते हैं?
(अ) 1000
(ब) 750
(स) 746
(द) 748

प्रश्न (10) - हिमालय की ऊंची चोटी ‘कंचनजंगा’ कहां स्थित है?
(अ) कश्मीर
(ब) नेपाल
(स) सिक्किम
(द) हिमाचल प्रदेश

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (ब), 9. (स), 10. (स)

ये भी पढ़ें

Exam in Corona times: फेस शील्ड, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा
Published on:
03 Aug 2020 02:11 pm
Also Read
View All