शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 05, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - बीसीसीआई ने 2020 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए किस सलामी बल्लेबाज को नामांकित किया है?
(अ) ईशांत शर्मा
(ब) रोहित शर्मा
(स) शिखर धवन
(द) श्रेयस अय्यर

प्रश्न (2) - किस राज्य सरकार ने रोजगार और कौशल विकास के अवसरों के लिए ‘होप’ पोर्टल लॉन्च किया है?
(अ) उत्तराखंड
(ब) राजस्थान
(स) बिहार
(द) पंजाब

प्रश्न (3) - किस संस्था की ‘लॉस्ट एट होम’ रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में लगभग 33 मिलियन लोगों का आंतरिक रूप से विस्थापन हुआ है?
(अ) खाद्य एवं कृषि संगठन
(ब) विश्व बैंक
(स) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
(द) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष

प्रश्न (4) - हाल ही किस देश ने दक्षिण कोरिया में अमरीका की ‘थाड’ मिसाइल रक्षा प्रणाली की मौजूदगी को लेकर पुन: आपत्ति दर्ज कराई है?
(अ) जापान
(ब) ईरान
(स) चीन
(द) नेपाल

प्रश्न (5) - ‘खोयतू’ वस्त्र सम्बन्धित है-
(अ) मीणा जनजाति से
(ब) भील जनजाति से
(स) गरासिया जनजाति से
(द) सहरिया जनजाति से

प्रश्न (6) - किस प्रसिद्ध दुर्ग की सुदृढ़ नैसर्गिक सुरक्षा-व्यवस्था से प्रभावित होकर अबुल फजल ने लिखा की ‘अन्य सब दुर्ग नग्न हैं, जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है-
(अ) रणथम्भौर
(ब) चित्तौड़
(स) मेहरानगढ़
(द) आमेर

प्रश्न (7) - किन यूरोपियों ने भारत में प्रथमत: सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए?
(अ) अंग्रेज
(ब) फ्रांसीसी
(स) पुर्तगाली
(द) डच

प्रश्न (8) - शारदामणि कौन थी?
(अ) विवेकानंद की मां
(ब) रामकृष्ण परमहंस की पत्नी
(स) राजा राममोहन राय की पत्नी
(द) केशवचंद्र सेन की पुत्री

प्रश्न (9) - निम्न में से कौन राज्य का नीति निर्देशक तत्त्व है?
(अ) धर्म की स्वतंत्रता
(ब) प्रेस की स्वतंत्रता
(स) कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन
(द) कानून के समक्ष समानता

प्रश्न (10) - शांति निकेतन पश्चिम बंगाल के किस जिले में स्थित है?
(अ) वर्द्धमान
(ब) बांकुरा
(स) मुर्शिदाबाद
(द) बीरभूम

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (द)

ये भी पढ़ें

Learn English: “Oil” शब्द पर ये शानदार स्पेलिंग्स सीखकर बोलिए इम्प्रेसिव अंग्रेजी
Published on:
05 Aug 2020 02:52 pm
Also Read
View All