
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने कांतकवि लक्ष्मीकांत महापात्र के द्वारा रचित वंदे उत्कल जननी संगीत गान को राज्य गीत की मान्यता दी है?
(अ) ओडिशा
(ब) झारखंड
(स) बिहार
(द) पंजाब
प्रश्न (2) - कर्नाटक के किस स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है?
(अ) मैसूर स्टेशन
(ब) हुबली स्टेशन
(स) बल्लारि स्टेशन
(द) बेलगावि स्टेशन
प्रश्न (3) - हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने किस युद्धग्रस्त देश में दी जाने वाली सहायता राशि में कटौती करने का निर्णय लिया है?
(अ) सूडान
(ब) ईरान
(स) यमन
(द) इराक
प्रश्न (4) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किस निजी सचिव को वॉशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है?
(अ) विवेक कुमार
(ब) संजीव कुमार सिंगला
(स) पीके सिन्हा
(द) राजीव टोपनो
प्रश्न (5) - अजमेर के राजस्थान में विलय से पूर्व अजमेर की विधानसभा में सदस्यों की संख्या कितनी थी?
(अ) 28
(ब) 26
(स) 30
(द) 32
प्रश्न (6) - किसे आदिवासियों का गांधी या बांगड़ का गांधी कहते हैं?
(अ) हरिभाऊ उपाध्याय
(ब) गुरू गोविन्द गिरि
(स) भोगीलाल पाण्ड्या
(द) गोकुल भाई भट्ट
प्रश्न (7) - किसने सोम प्रकाश नामक समाचार पत्र शुरू किया?
(अ) दयानंद सरस्वती
(ब) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
(स) राजा राममोहन राय
(द) सुरेंद्र नाथ बनर्जी
प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन ‘देशबंधु’ के नाम से प्रसिद्ध हैं?
(अ) चंद्रशेखर
(ब) चितरंजन दास
(स) ए. ओ. ह्मूम
(द) एनी बेसेंट
प्रश्न (9) - भारतीय संविधान में है-
(अ) 350 आर्टिकल्स
(ब) 300 आर्टिकल्स
(स) 400 से अधिक आर्टिकल्स
(द) 500 आर्टिकल्स
प्रश्न (10) - ऑपरेशन बजरंग किसके विरुद्ध सैनिक कार्यवाही से संबंधित है?
(अ) उल्फा दमन से
(ब) लिट्टे दमन से
(स) गोरखा दमन से
(द) बोडो दमन से
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (स), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ)