शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 21, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही कितने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है?
(अ) 14
(ब) 10
(स) 20
(द) 25

प्रश्न (2) - हाल ही ब्रिटेन में भारत ने अपना अगला उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया है?
(अ) विनोद त्यागी
(ब) राहुल सचदेवा
(स) मोहित त्रिपाठी
(द) गायत्री आई कुमार

प्रश्न (3) - किस पहले अरब देश ने अपना ‘मंगल मिशन’ लॉन्च करने की घोषणा की है?
(अ) ओमान
(ब) कतर
(स) इराक
(द) संयुक्त अरब अमीरात

प्रश्न (4) - केंद्र सरकार ने बीएस-6 श्रेणी के सभी वाहन पर किस रंग की एक पट्टी लगाना अनिवार्य कर दिया है?
(अ) नीला
(ब) हरा
(स) गुलाबी
(द) लाल

प्रश्न (5) - राजस्थान में लच्छीराम द्वारा किस ख्याल का प्रवर्तन किया गया?
(अ) शेखावटी ख्याल
(ब) जयपुरी ख्याल
(स) कुचामनी ख्याल
(द) तुर्रा कलंगी ख्याल

प्रश्न (6) - निम्न में से हाथ के अंगूठे में पहने जाने वाली अंगूठी को कहते हैं-
(अ) मादलिया
(ब) अरसी
(स) रखन
(द) चैकी

प्रश्न (7) - निम्नलिखित में से किसने कुतुबमीनार के निर्माण में योगदान नहीं दिया?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक
(ब) इल्तुतमिश
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) फरोजशाह तुगलक

प्रश्न (8) - सैडलर आयोग संबंधित था-
(अ) न्यायपालिका से
(ब) राजस्व प्रशासन से
(स) पुलिस प्रशासन
(द) शिक्षा से

प्रश्न (9) - भारत का संविधान किसके अंतर्गत प्रसूति राहत के प्रावधानों को बताता है?
(अ) अनुच्छेद 43
(ब) अनुच्छेद 40
(स) अनुच्छेद 42
(द) अनुच्छेद 41

प्रश्न (10) - विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) नीति घोषित की गई थी?
(अ) 1 अप्रेल 2000
(ब) 1 अप्रेल 1999
(स) 1 अप्रेल 2001
(द) 1 अप्रेल 1998

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (द), 4. (ब), 5. (स), 6. (ब), 7. (स), 8. (द), 9. (स), 10. (अ)

Updated on:
21 Aug 2020 09:39 am
Published on:
21 Aug 2020 03:00 pm