शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 28, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - हिमालय की किस तितली को 88 वर्षों के बाद भारत की सबसे बड़ी तितली होने की उपाधि दी गई है?
(अ) कॉमन क्रो तितली
(ब) ग्रास येलो तितली
(स) गोल्डन बर्डविंग तितली
(द) प्लेन टाइगर तितली

प्रश्न (2) - किस राज्य सरकार ने डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए सेल्फ स्कैन पोर्टल को लॉन्च किया है?
(अ) बिहार
(ब) पंजाब
(स) तमिलनाडु
(द) पश्चिम बंगाल

प्रश्न (3) - किस राज्य सरकार ने ‘देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य’ को एक ‘राष्ट्रीय उद्यान’ के रूप में अपग्रेड करने का निर्णय किया?
(अ) पंजाब
(ब) असम
(स) कर्नाटक
(द) तमिलनाडु

प्रश्न (4) - भारतीय सेना ने हाल ही जवानों को फेसबुक, टिकटॉक समेत कितने एप्स डिलीट करने का निर्देश दिया है?
(अ) 62 ऐप्स
(ब) 75 ऐप्स
(स) 89 ऐप्स
(द) 46 ऐप्स

प्रश्न (5) - अजमेर से प्राप्त बड़ली के शिलालेख में किस धर्म की जानकारी मिलती है?
(अ) वैष्णव धर्म
(ब) शैव धर्म
(स) जैन धर्म
(द) बौद्ध धर्म

प्रश्न (6) - राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध कब लड़ा गया?
(अ) 13 मार्च, 1527
(ब) 17 मार्च, 1527
(स) 16 फरवरी, 1527
(द) 18 फरवरी, 1527

प्रश्न (7) - छठी शताब्दी ई.पू. शुक्तिमती राजधानी थी-
(अ) पंचाल की
(ब) कुरु की
(स) चेदि की
(द) अवन्ति की

प्रश्न (8) - किस कम्पनी ने सर्वप्रथम भारत में रेल यात्रा प्रारंभ की?
(अ) ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे
(ब) ईस्टर्न रेलवे
(स) मद्रास रेलवे
(द) अवध तिरहुत रेलवे

प्रश्न (9) - छह वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बीच के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार-
(अ) राज्य के नीति सिद्धांतों में सम्मिलित है
(ब) मूल अधिकार है
(स) सांविधिक अधिकार है
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (10) - पेनिसिलीन किससे प्राप्त की जाती है?
(अ) फफूंद
(ब) शैवाल
(स) वायरस
(द) जीवाणु

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ)

Updated on:
28 Aug 2020 08:40 am
Published on:
28 Aug 2020 04:12 pm