शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Sep 18, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने भूमिहीन किसानों को फसल ऋण देने हेतु ‘बलराम योजना’ शुरू की है?
(अ) ओडिशा
(ब) बिहार
(स) पंजाब
(द) कर्नाटक

प्रश्न (2) - भारत में कोरोना वायरस के सबसे बड़े अस्पताल के वार्ड के नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की गयी है?
(अ) पठानकोट में शहीद सैनिकों के नाम पर
(ब) पुलवामा में शहीद सैनिकों के नाम पर
(स) गलवान घाटी में शहीद सैनिकों के नाम पर
(द) कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर

प्रश्न (3) - रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही रूस से कितने नए लड़ाकू विमान प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
(अ) 25
(ब) 33
(स) 23
(द) 20

प्रश्न (4) - किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने जर्मनी में पीएसडी बैंक नार्ड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?
(अ) महेश भूपति
(ब) रोहन बोपन्ना
(स) सोमदेव देवबर्मन
(द) सुमित नागल

प्रश्न (5) - पिछवाई चित्रांकन किस चित्रकला शैली की विशेषता है?
(अ) चावण्ड
(ब) कोटा
(स) नाथद्वारा
(द) उड़ीयारा

प्रश्न (6) - बरसिंगसर ताप परियोजना किस जिले में स्थित है?
(अ) बीकानेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) नागौर

प्रश्न (7) - भारत में रेशम का प्राचीनतम साक्ष्य किस पुरातत्व स्थल से प्राप्त होता है?
(अ) रोपड़
(ब) नेवासा
(स) रंगपुर
(द) भगवानपुरा

प्रश्न (8) - सिख साम्राज्य के अंतिम शासक थे-
(अ) दलीप सिंह
(ब) नौनिहाल सिंह
(स) रणजीत सिंह
(द) शेर सिंह

प्रश्न (9) - निम्न में से कौन-सा अधिकार संविधान की धारा 21 की परिधि में नहीं आता है?
(अ) शिक्षा का अधिकार
(ब) स्वास्थ्य का अधिकार
(स) सुरक्षित पीने के पानी का अधिकार
(द) हड़ताल का अधिकार

प्रश्न (10) - निम्नलिखित में से कौन-सा कृमि, फीताकृमि होता है?
(अ) फैसिओला
(ब) शिस्टोसोमा
(स) टीनिया
(द) एन्टेरोबियस

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (स), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (स)

Updated on:
18 Sept 2020 08:45 am
Published on:
18 Sept 2020 05:01 pm