शिक्षा

Exam Guide: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं सामान्य ज्ञान से जुड़े ये प्रश्न

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Sep 21, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) मोहन सेठी
(ब) रामेश्वर शर्मा
(स) अजय कुमार
(द) दीपक त्यागी

प्रश्न (2) - हाल ही किस राज्य सरकार ने चीनी उपकरण व डिवाइस का इस्तेमाल न करने की घोषणा की है?
(अ) बिहार
(ब) पंजाब
(स) झारखंड
(द) उत्तराखंड

प्रश्न (3) - भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही शैक्षिक अवसंरचना के विकास के लिए कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
(अ) 5
(ब) 3
(स) 7
(द) 8

प्रश्न (4) - अखिल भारतीय शिक्षा परिषद् ने एमसीए पाठ्यक्रम की अवधि 3 साल से घटाकर कितने साल करने का निर्णय लिया है?
(अ) दो साल
(ब) एक साल
(स) दो साल छह महीना
(द) एक साल आठ महीना

प्रश्न (5) - ‘लोहागढ़ दुर्ग’ जिस जिले में है, वह है-
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) भरतपुर
(द) जैसलमेर

प्रश्न (6) - शिल्प शास्त्री मण्डन द्वारा रचित ग्रंथ ‘रूप मण्डन’ का सम्बंध किस विषय से है?
(अ) राज प्रासाद
(ब) मूर्तिकला
(स) वास्तुकला
(द) चित्रकला

प्रश्न (7) - कर्नाटक युद्ध किन-किन के मध्य लड़ा गया?
(अ) अंग्रेज व फ्रांसीसी
(ब) अंग्रेज व डच
(स) अंग्रेज व मराठे
(द) हैदर अली व मराठे

प्रश्न (8) - रामानुजाचार्य किससे संबंधित है?
(अ) भक्ति
(ब) द्वैतवाद
(स) विशिष्टाद्वैत
(द) एकेश्वरवाद

प्रश्न (9) - वर्तमान समय में भारतीय संविधान के अंतर्गत संपत्ति का अधिकार है एक-
(अ) वैधानिक अधिकार
(ब) मौलिक अधिकार
(स) नैतिक अधिकार
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (10) - किसकी उपस्थिति के कारण गाय के दूध का रंग पीला होता है?
(अ) जैन्थोफिल
(ब) राइबोफ्लेविन
(स) राइब्यूलोस
(द) कैरोटिन

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (द), 3. (अ), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (द)

Updated on:
21 Sept 2020 08:42 am
Published on:
21 Sept 2020 04:21 pm