शिक्षा

इस टेस्ट से चेक करें अपने Reasoning एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी मानसिक योग्यता (Mental Ability) और लॉजिकल रीजनिंग (Logical reasoning) को परखने के लिए यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए।

less than 1 minute read
Aug 16, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी मानसिक योग्यता (Mental Ability) और लॉजिकल रीजनिंग (Logical reasoning) को परखने के लिए यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए। इनके पीछे छिपी ट्रिक और लॉजिक को यदि आप समझ जाएंगे तो इनके हल को देखते ही पहचान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रश्न (1) - जैसे जासूस संबंधित है सूचना से, वैसे रिपोर्टर का संबंध किससे होगा?
(अ) निबंध
(ब) किताबें
(स) समाचार
(द) प्रबंधन

प्रश्न (2) - नीचे दी गई सीरीज में ? के स्थान पर क्या आएगा?
PLK:LMQ :: RSJ: ?
(अ) TSK
(ब) KTSU
(स) PKT
(द) KRT

प्रश्न (3) - अगर किसी सांकेतिक भाषा में PEST को UUHT लिखा जाता है तो NEWS को क्या लिखा जाएगा?
(अ) TYGR
(ब) TYHR
(स) TYHT
(द) TYHS

प्रश्न (4) - एक महिला की ओर संकेत कर रेणुका ने कहा कि वह एक शिशु की माता है जिसका पिता मेरा पति है। महिला से रेणुका का क्या संबंध है?
(अ) बहन
(ब) ननद
(स) स्वयं
(द) मां

प्रश्न (5) - यदि आने वाले कल के दो दिन बाद गुरुवार है, तो बीते हुए कल से दो दिन पहले कौनसा दिन था?
(अ) सोमवार
(ब) शुक्रवार
(स) मंगलवार
(द) रविवार

प्रश्न (6) - एक पिंजरे में खरगोश और तोते हैं। अगर उनके 20 सिर और 48 पैर हैं तो कितने खरगोश और तोते हैं?
(अ) 8 और 12
(ब) 16 और 4
(स) 12 और 8
(द) 4 और 16

प्रश्न (7) - अगर घड़ी में 5:10 बजे हैं तो सामने दर्पण में देखने पर कितने बजे होंगे?
(अ) 5:50
(ब) 6:50
(स) 7:50
(द) 9:50

उत्तर: 1. (स), 2. (ब), 3. (ब), 4. (स), 5. (अ), 6. (द), 7. (ब)

ये भी पढ़ें

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश से पहले ही 21 हजार सीटें खाली
Published on:
16 Aug 2020 07:13 am
Also Read
View All