शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने Reasoning एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: आपकी मानसिक योग्यता और लॉजिकल रीजनिंग को परखने के लिए आज यहां दिए गए कुछ और सवालों को हल करके देखिए।
less than 1 minute read
Jul 02, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: आपकी मानसिक योग्यता और लॉजिकल रीजनिंग को परखने के लिए आज यहां दिए गए कुछ और सवालों को हल करके देखिए। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं लेकिन इनके पीछे छिपी ट्रिक और लॉजिक को यदि आप समझ जाएंगे तो इनके हल को देखते ही पहचान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रश्न (1) - निम्नलिखित शृंखला में अगला अक्षर कौनसा होगा?
C4X, F9U, I16R
(अ) L25P
(ब) L25O
(स) L27P
(द) कोई नहीं

प्रश्न (2) - इनमें से कौनसा दिन शताब्दी वर्ष का अंतिम दिन नहीं हो सकता?
(अ) सोमवार
(ब) गुरुवार
(स) शुक्रवार
(द) मंगलवार

प्रश्न (3) - यदि घड़ी की दो सुइयां तीन मिनट के अंतर पर हैं तो दोनों के बीच कितने डिग्री का कोण है?
(अ) 3 डिग्री
(ब) 18 डिग्री
(स) 24 डिग्री
(द) 60 डिग्री

प्रश्न (4) - इस संख्या शृंखला को पूरा कीजिए... 1, 3, 8, 19, 42, 89, ?
(अ) 108
(ब) 184
(स) 167
(द) 97

प्रश्न (5) - किसी कक्षा में राकेश का स्थान ऊपर से नवां और नीचे से 38वां है। कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
(अ) 45
(ब) 46
(स) 47
(द) 48

प्रश्न (6) - विनय उत्तर की ओर चल रहा है, कुछ क्षण बाद वह दाईं ओर मुड़ता है और कुछ दूर चलकर बाईं ओर मुड़ जाता है। अंत में एक किलोमीटर चलने के बाद वह फिर से बाईं ओर मुड़ता है। अब वह किस दिशा में चल रहा है।
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूरब
(द) पश्चिम

प्रश्न (7) - दया का एक भाई अनिल है, दया, चंद्रा का पुत्र है, विमल चंद्र का पिता हैं तो विमल का अनिल से क्या संबंध है?
(अ) पुत्र
(ब) पोता
(स) भाई
(द) दादा

उत्तर: 1. (ब), 2. (द), 3. (ब), 4. (ब), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब)

Published on:
02 Jul 2020 09:40 am