शिक्षा

Exams In January 2025: जेईई मेन से लेकर UGC NET, नए साल की शुरुआत के साथ ही होंगी ये बड़ी परीक्षाएं

Exams In January 2025: 1 जनवरी 2025 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जनवरी महीने के अंत में जेईई मेन परीक्षा का पहला सेशन आयोजित कराया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2024, 3:00 PM IST
Exams In January 2025

Exams In January 2025: नए साल के शुरुआत में ही कई बड़ी परीक्षाएं हैं। साल की शुरुआत ही यूजीसी नेट परीक्षा के साथ होगी। 1 जनवरी 2025 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जनवरी महीने के अंत में जेईई मेन परीक्षा का पहला सेशन आयोजित कराया जाएगा। इतना ही नहीं जनवरी में कई अन्य परीक्षाएं भी हैं। आइए, एक नजर डालते हैं इन परीक्षाओं पर-

जनवरी में होंगी ये बड़ी परीक्षाएं (Exams In January 2025 List)

  • यूजीसी नेट (दिसंबर) परीक्षा - 1 जनवरी 2025- 19 जनवरी 2025
  • सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा- 1 जनवरी से शुरू 
  • जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा - 22 जनवरी 2025- 31 जनवरी 2025
  • सीजीएल टियर 1 परीक्षा - 18,19 और 20 जनवरी 2025
  • सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा- 11,13 और 15 जनवरी 2025
  • सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 परीक्षा- 17, 19 और 24 जनवरी 2025
  • सीए फाउंडेशन परीक्षा- 12,16, 18 और 20 जनवरी 2025
  • नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा- 18 जनवरी 2025
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीईटी राउंड- दिसंबर/जनवरी 2025

80 विषयों के लिए होगी नेट परीक्षा (UGC NET)

हाल ही में यूजीसी नेट (दिसंबर) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुई है। वहीं अब नए साल में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कुल 80 विषयों के लिए UGC NET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस साल आयुर्वेद जीवविज्ञान विषय का पेपर भी जोड़ा गया है।

Updated on:
18 Dec 2024, 3:00 PM IST
Published on: