29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के इन 2 स्कूलों के खिलाफ CBSE ने किया Police Complain, कहीं आपके बच्चे तो नहीं पढ़ रहे इसमें

CBSE Complaint Against Delhi Schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार दिल्ली स्थित दो स्कूलों के खिलाफ प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Dec 2024, 1:49 PM IST

CBSE Complaint Against Delhi Schools

CBSE Complaint Against Delhi Schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार दिल्ली स्थित दो स्कूलों के खिलाफ प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। सीबीएसई का कहना है कि इन स्कूलों ने बोर्ड के सामने जाली दस्तावेज दिखाए। मानव भावना पब्लिक स्कूल और सत साहेब पब्लिक स्कूल ने बोर्ड से संबद्धता के लिए अपने आवेदन में जाली दस्तावेज जमा किए थे।

यह भी पढ़ें- इन राज्यों ने की Winter Vacation की घोषणा, जानिए राजस्थान, बिहार में कब होगी छुट्टी

CBSE ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

सीबीएसई बोर्ड विभिन्न श्रेणियों और मापदंडों के आधार पर स्कूलों को मान्यता देता है। सभी स्कूलों का इन मापदंडों पर खरा उतरना जरूरी है। सीबीएसई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रत्येक श्रेणी की विशिष्ट आवश्यकताएं होती हैं जिन्हें स्कूलों को पूरा करना होगा। बोर्ड स्कूलों को तभी संबद्धता देता है जब वे 2018 में स्थापित संबद्धता उपनियमों में उल्लिखित सभी अनिवार्य आवश्यकताओं और किसी भी अतिरिक्त शर्तों को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। 

यह भी पढ़ें- अफसर की नौकरी छोड़ ये महिला IPS हुईं कृष्ण भक्ति में लीन, कभी थरथर कांपते थे अपराधी

इससे पहले दिल्ली के स्कूलों की मान्यता की थी रद्द (CBSE Took Action Against Delhi Schools)

बता दें, बीते महीने सीबीएसईने एक्शन लेते हुए 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी थी। इनमें ज्यादातर स्कूल दिल्ली के हैं जबकि 5 राजस्थान के स्कूल हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई थी उन स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक में बहुत से ‘फर्जी’ या गैर-हाजिर छात्र पाए गए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी स्कूलों’ की समस्या को रोकने के उद्देश्य से 3 सितंबर को पहले राजस्थान और दिल्ली के स्कूलों में औचक निरीक्षण किया था।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग