29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holiday: एमपी, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों ने की Winter Vacation की घोषणा, जानिए राजस्थान, बिहार में कब होगी छुट्टी

School Holiday 2024-25: अब तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और जम्मू कश्मीर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Dec 2024, 11:13 AM IST

School Holiday List

School Holiday

School Holiday 2024-25: उत्तर भारत में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहती है। कई जगहों पर शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहता है। इसे देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। आइए, जानते हैं कौन-कौन से राज्य ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

अब तक मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh School Holiday), छत्तीसगढ़, पंजाब और जम्मू कश्मीर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। वहीं बढ़ते प्रदूषण के कारणग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 5वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं जबकि 10वीं और 12वीं को छोड़कर स्कूल में बाकी की कक्षाएं हाईब्रिड मोड में चलेंगी।

यह भी पढ़ें- क्रिसमस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जानकर हो जाएंगे हैरान

इन राज्यों में सर्दियों की छुट्टी की घोषणा 

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं 5 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में स्कूलों का संचालन 6 जनवरी से शुरू होगा। 

पंजाब 

पंजाब में 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- हर महीने 50000 कमाने का मौका कहीं हाथ से न निकल जाए, इस भर्ती की लास्ट डेट है नजदीक, जल्दी करें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 23-28 दिसंबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं 29 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय में 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Job Vacancy: बिना किसी लिखित परीक्षा सिर्फ Interview के आधार पर होगा चयन, यहां निकली जबरदस्त भर्ती

इन राज्यों ने अब तक नहीं की है छुट्टियों की घोषणा (School Holiday)

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अभी छुट्टियों की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के पहले सप्ताह से लेकर 15 तारीख तक दिल्ली में सर्दियों की छुट्टी रह सकती है। वहीं हरियाणा, राजस्थान (Rajasthan School Holiday) और बिहार में अब तक आधिकारिक रूप से छुट्टियों की घोषणा नहीं की गई है। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग