29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Big Action: सीबीएसई का बड़ा एक्शन! इन 21 स्कूलों की मान्यता हुई रद्द, कहीं आपके बच्चे तो नहीं पढ़ रहे इसमें

CBSE Big Action: सीबीएसई ने 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें ज्यादातर स्कूल दिल्ली के हैं। यहां देखें-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Dec 2024, 1:52 PM IST

CBSE Big Action

CBSE Big Action: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें ज्यादातर स्कूल दिल्ली के हैं जबकि 5 राजस्थान के स्कूल हैं। साथ ही दिल्ली के 6 स्कूलों को CBSE ने डाउनग्रेड भी कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। इस लिस्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है।

सीबीएसई के अनुसार, जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई उन स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक में बहुत से ‘फर्जी’ या गैर-हाजिर छात्र पाए गए। बोर्ड का कहना है कि ऐसी चीजें शिक्षा प्रणाली की ईमानदारी को कमजोर करते हैं और समग्र शिक्षा प्रदान करने के मिशन में बाधा डालते हैं। 

सीबीएसई ने जारी किया नोटिस (CBSE Notice)

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्कूल सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संचालित हो रहे हैं। साथ ही परीक्षा उपनियमों के अनुसार स्कूलों में छात्रों की नियमित उपस्थिति भी होनी चाहिए। इन नियमों के उल्लंघन को देखे जाने पर बोर्ड द्वारा ये कार्रवाई की गई है। 

यह भी पढ़ें- यहां निकली है शिक्षक की भर्ती, आज है अंतिम तारीख, जल्दी करें

इन स्कूलों को किया गया डाउनग्रेड (CBSE Downgrades School)

  • आदर्श जैन धर्मिक शिक्षा सदन, नजफगढ़, नई दिल्ली 
  • बीएस इंटरनेशनल स्कूल निलोठी एक्सटेंशन, दिल्ली 
  • भारत माता सरस्वती बाल मंदिर नरेला, दिल्ली 
  • सीएच बलदेव सिंह मॉडल स्कूल, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, दिल्ली 
  • ध्रुव पब्लिक स्कूल, जयविहार, नई दिल्ली
  • नवीन पब्लिक स्कूल नांगलोई, दिल्ली 

कुछ समय पहले हुआ था औचक निरीक्षण (Dummy Schools)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी स्कूलों’ की समस्या को रोकने के उद्देश्य से 3 सितंबर को पहले राजस्थान और दिल्ली के स्कूलों में औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में कई स्कूलों में नियमों की अनदेखी पाई गई, जिसके बाद इन स्कूलों को नोटिस भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग