29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये राज्य दे रहा है सरकारी शिक्षक बनने का मौका, आज है अंतिम तारीख, जल्दी करें

UKPSC Recruitment 2024: यूकेपीएससी की भर्ती के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है। यहां देखें-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Nov 2024, 3:41 PM IST

UKPSC Recruitment 2024

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी (UKPSC) ने राज्य में लेक्चरर के 600 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख आज यानी कि 7 नवंबर है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप सी में कुल 613 लेक्चरर (Uttarakhand Group C Lecturer) के पद भरे जाएंगे।

योग्यता (UKPSC Eligibility Criteria)

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एनसीटीई द्वारा अप्रूव्ड संस्थान से दो वर्षीय बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या अलग-अलग है परफॉर्मिंग आर्ट्स और विजुअल आर्ट्स? जानिए एक्सपर्ट्स से

उम्र सीमा 

आवेदक की उम्र 1 जुलाई 2024 तक कम से कम 21 साल होनी चाहिए, लेकिन 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु 45 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 48 साल निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया (Selection Process Of UKPSC Recruitment 2024)

इस भर्ती के तहत तीन चरणों से गुजरने के बाद कैंडिडेट्स का चयन होगा। इनमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 200 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे और अवधि 3 घंटे की होगी। ऐसे कैंडिडेट्स जो लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में चुने गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- CAT 2024 Admit Card: बस एक क्लिक की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा

सैलरी 

इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

कैसे करें आवेदन? (UKPSC Recruitment 2024 Apply Now) 

  • सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होमपेज पर ‘भर्ती’ सेक्शन पर जाएं
  • इसके बाद यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 नोटिफिकेशन खोजें और उसे सेलेक्ट कर लें
  • अब ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ का विकल्प चुनें और जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी डिटेल्स भरकर लॉगिन करें 
  • अब जरूरी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म भरें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में सबमिट बटन दबाएं
  • भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड कर लें