
CAT 2024 Admit Card: आईआईएम कैट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.inपर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2024 को किया जाएगा।
कैट परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होंगे, डाटा इंटरप्रिटेशन, वर्बल एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। कैट परीक्षा में दो प्रकार के प्रश्न आते हैं, मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) और टाइप इन द आंसर (TITA)।
कैट परीक्षा के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू हो गए थे। वहीं इसके लिए आखिरी आवेदन 20 सितंबर तक लिया गया। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 कर दिया गया।
Updated on:
6 Nov 2024, 11:52 AM IST
Published on:
6 Nov 2024, 10:06 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.