How To Check Fake NCERT Books: सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली के बाजारों पर रेड की, जहां उन्हें NCERT के नाम पर नकली किताबें मिली। दिल्ली के सदर बाजार के आस-पास 7 बुक स्टॉल पर एनसीईआरटी की नकली किताबें बेची जा रही हैं।
How To Check Fake NCERT Books: नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ किताबों के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। अप्रैल से मई के महीने में लगभग हर किताब की दुकानों पर भीड़ दिखाई देती है। किताब खरीदने की इन्हीं आपाधापी के बीच कई लोग असली-नकली की जांच नहीं कर पाते हैं। हाल ही में दिल्ली के बाजारों से NCERT की नकली पुस्तकें बेचने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में सभी अभिभावकों से यह अनुरोध किया जाता है कि वो अपने बच्चों के लिए NCERT की किताब खरीदने जाएं तो उसकी अच्छे से जांच कर लें। आज की इस खबर में हम जानेंगे कि कैसे एनसीईआरटी की किताबों की जांच (How To Check NCERT Books) करें।
दरअसल, सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली के बाजारों पर रेड की, जहां उन्हें NCERT के नाम पर नकली किताबें मिली। दिल्ली के सदर बाजार के आस-पास 7 बुक स्टॉल पर एनसीईआरटी की नकली किताबें (Delhi Vendors Sell NCERT Fake Books) बेची जा रही हैं। शिक्षा विभाग की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है।
खाद्य पदार्थ की तरह नकली पुस्तकों से भी बहुत नुकसान पहुंचता है। आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता है लेकिन नकली किताबों में घटिया क्वालिटी के कागज और स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों और सेहत के लिए हानिकारक है। बच्चे जब इन नकली पुस्तकों के संपर्क में आते हैं तो उनकी सेहत पर असर पड़ता है। वहीं नकली पुस्तकों से बाजार में पाइरेसी को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही नकली किताबों से बच्चों के भविष्य को भी खतरा है। इन किताबों में सिलेबस के कुछ हिस्से नहीं होते हैं।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चों का भविष्य न खराब हो तो NCERT की नकली किताबों को पहचाना बेहद जरूरी है। नकली एनसीईआरटी की पुस्तकें (Fake NCERT Books) न सिर्फ आपके बच्चों का भविष्य और उनकी साल भर की मेहनत को खराब करेगी बल्कि इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ेगा। ऐसे में नीचे बताए गए तरीके से आप खुद भी एनसीईआरटी की फेक किताबों (Fake NCERT Books) की पहचान कर सकते हैं।