Sarkari Naukri: इस भर्ती के माध्यम से कुल 261 अलग-अलग पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें सीनियर इंजीनियर के...
GAIL Vacancy 2024: GAIL India जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर युवाओं के लिए है। गेल इंडिया ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 दिसंबर तय की गई है।
यह खबर भी पढ़ें:-ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं
इस भर्ती के माध्यम से कुल 261 अलग-अलग पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें सीनियर इंजीनियर के 98 पद शामिल हैं। इसके अलावा सीनियर ऑफिसर के 130 पद और ऑफिसर के 33 पद भी शामिल हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 60 हजार से 1 लाख 80 हजार तक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। GAIL Vacancy 2024
यह खबर भी पढ़ें:-ये है राजस्थान का 5 बेस्ट मेडिकल कॉलेज
इस भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों के लिए अलग- अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता चाहिए। जिसे नोटिफिकेशन के माध्यम से देखा जा सकता है। वैसे अधिकतर पदों के लिए इंजीनियरिंग के डिग्री अनिवार्य है। ऐसे ही आयु सीमा भी अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रखा गया है। पदों के हिसाब से 28 से 45 साल तक किआ आयु सीमा होनी चाहिए।