शिक्षा

GATE 2025 Result हुआ जारी, इस लिंक से चेक करें परिणाम

GATE Result: अभ्यर्थी 28 मार्च से 31 मई 2025 तक बिना किसी शुल्क के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद, 1 जून से 31 दिसंबर 2025 के बीच स्कोरकार्ड प्राप्त करने के लिए प्रति पेपर 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

2 min read
Mar 19, 2025
GATE 2025 Result

GATE 2025 Result: Indian Institute of Technology (IIT) Roorkee ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। हालांकि, स्कोरकार्ड 28 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम GATE 2025 Result

GATE 2025: परीक्षा तिथियां और आंसर-की पर आपत्ति


GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 30 विषयों के लिए परीक्षाएं हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद, 27 फरवरी को अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 27 फरवरी से 1 मार्च तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। अब 19 मार्च को GATE 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

GATE 2025 Result: स्कोरकार्ड डाउनलोड की तारीख


अभ्यर्थी 28 मार्च से 31 मई 2025 तक बिना किसी शुल्क के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद, 1 जून से 31 दिसंबर 2025 के बीच स्कोरकार्ड प्राप्त करने के लिए प्रति पेपर 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

GATE 2024 कटऑफ पर एक नजर


पिछले वर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर ने विभिन्न कोर्सों के लिए GATE 2024 की कटऑफ जारी की थी। Humanities और सामाजिक विज्ञान (मनोविज्ञान) के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ 52.7% रही थी, जो सबसे अधिक थी। वहीं, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, गणित और खनन इंजीनियरिंग सहित कुछ विषयों की न्यूनतम कटऑफ 25% थी।

Updated on:
19 Mar 2025 03:15 pm
Published on:
19 Mar 2025 03:11 pm
Also Read
View All
School Assembly News Headlines, Dec 11 2025: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री से की मुलाकात, जापान में भूकंप का खतरा, जान लें देश की जरुरी खबरें

यूट्यूब के CEO Neal Mohan बने TIME के ‘CEO ऑफ द ईयर’, जानिए कितने पढ़े-लिखें है दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म के कर्ता-धर्ता

IndiGo CEO Salary: कभी लोडिंग का काम करते थे पीटर एल्बर्स, आज करोड़ों में है सैलरी, एजुकेशन जानकर उड़ जाएंगे होश

महिलाओं के लिए भारत सरकार के साथ काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रूपये, खाना-रहना भी फ्री

CBSE Class 10 Exam Pattern Change: सीबीएसई कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने जारी किया नया पैटर्न, जान लिजिए कौन से बड़े बदलाव होंगे?

अगली खबर