
AIIMS NORCET 8
AIIMS NORCET 8: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा (AIIMS NORCET 8) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 17 मार्च 2025 तक चलना था। आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वो जल्द से जल्द एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदन शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। एम्स (चरण 1) परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं NORCET (चरण II) परीक्षा 2 मई 2025 हो होगी।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर “Important Announcements” सेक्शन में Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-8) लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
लॉग इन कर आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का भारतीय या राज्य नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 50 बेड वाले अस्पताल में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह खबर पढ़ें:- आपकी सैलरी दोगुनी कर सकती है ये 5 फ्री IIT कोर्स
Updated on:
17 Mar 2025, 1:43 PM IST
Published on:
17 Mar 2025, 1:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.