2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Constable Result: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ

UP Police Result: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 13 Mar 2025, 2:43 PM IST

UP Police Constable Result

UP Police Constable Result

UP Police Constable Result Pdf: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(upprpb) ने होली के अवसर पर युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बोर्ड ने 60,000 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)– 6,024 पद, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)– 16,264 पद, एससी (अनुसूचित जाति) – 12,650 पद, एसटी (अनुसूचित जनजाति)– 1,204 पद शामिल हैं।

UP Police Constable Result: ये रहा कटऑफ


अनारक्षित वर्ग - 225.75926
ईडब्ल्यूएस - 209.26396
ओबीसी - 216.58607
एससी- 196.17614
एसटी- 170.03020

UP Police Constable Result: चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग शेड्यूल

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था। PET में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की गई, जिसमें आरक्षण नीति का पालन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की नौ महीने की ट्रेनिंग होगी। पहले एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) सभी 75 जिलों में आयोजित होगी, इसके बाद अन्य केंद्रों पर विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की