
Gautam Adani salary: भारत के बिजनेस टायकून और दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी की सैलरी का खुलासा हो गया है। भारत के अमीर बिजनेसमैन होने के बाद भी उनकी सैलरी (Gautam Adani salary per month) उनकी कंपनी में कार्यतर अधिकारियों से कम बताई जा रही है। आइए हम जानते हैं कि गौतम अडानी की सैलरी कितनी है? इनको अडानी कंपनी की से कितनी सैलरी मिलती है और गौतम अडानी कितने पढ़े लिखे हैं।
Adani ki salary: पीटीआई की जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को वित्तवर्ष 2024-25 में कुल 10.41 करोड़ रुपए की सैलरी मिली है। यह रकम उनके उद्योग के कई साथियों और उनकी कंपनी के बड़े अधिकारियों से भी कम है। अदाणी ग्रुप की 9 कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्ट हैं। इनमें से मात्र दो कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज और अडानी पोट्र्स से ही उन्होंने सैलरी ली है। उनकी कुल सैलरी पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के 9.26 करोड़ रुपए से 12% ज्यादा है।
अडानी की सैलरी सुनील भारती मित्तल, राजीव बजाज, पवन मुंजाल जैसे उद्योगपतियों के मुकाबले काफी कम है। यहां तक की उनकी सैलरी समूह के कई टॉप अधिकारियों से भी कम है। गौतम अदाणी की सैलरी उनकी कंपनियों के कुछ सीईओ से भी कम है। एईएल के सीईओ विनय प्रकाश को 69.34 करोड़ रुपए मिले। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेडके मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत एस जैन को 11.23 करोड़ रुपए मिले, जबकि ग्रुप के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने 10.4 करोड़ रुपए कमाए।
आपको ये जानकार भले हैरानी हो लेकिन भारत के दूसरे सबसे अमीर ने बहुत कम पढ़ाई की है। गुजरात विश्वविद्यालय से कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई दूसरे साल 1981 में ही छोड़ी दी। साथ ही स्कूल की शिक्षा सेठ सीएन विद्यालय, अहमदाबाद से ली है। इस तरह से कम पढ़ लिखकर भी बिजनेस के दम पर अडानी ने दुनिया भर में नाम कमाया है। इनकी कंपनियां ना केवल भारत बल्कि दुनिया भर में काम कर रही हैं।
गौतम अडानी की 9 कंपनियां है। ये वो कंपनी हैं जो शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं। साथ ही इन्हीं कंपनियों के दम पर अडानी ग्रुप खड़ा है। कमाई के मामले में भी इन कंपनियों को बेस्ट बताया जाता है।
गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। साथ ही वो अरबपतियों की टॉप 25 लिस्ट में भी जगह बनाए हुए हैं। उनकी संपत्ति करीब ₹8.4 लाख करोड़ रुपए बताई जाती है। हालही में अडानी की कुल संपत्ति में एक दिन में 1.24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली।