शिक्षा

General Science Questions: क्या आप भी जानते हैं विज्ञान से जुड़े इन सवालों के जवाब

General Science Questions: रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में यहां जानेंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2020, 5:00 PM IST
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

General Science Questions: रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में यहां जानेंगे।

प्रश्न (1) - छुई-मुई की पत्तियां सिकुड़ती क्यों हैं?
छुई-मुई का वानस्पतिक नाम मिमोसा प्यूडिका है। इस पौधे की पत्तियां अत्यंत संवेदनशील होती है। यह संयुक्त पत्तियों वाला पौधा है। इसमे छोटी-छोटी पत्तियां या पर्णक होते हैं जिनको सामान्यतया पत्तियां ही समझा जाता है। ये छोटी-छोटी पत्तियां (पर्णक) मुख्य पत्ती के बीचों-बीच स्थित मध्य शिरा के दोनों तरफ लगी होती हैं। यह पौधा अपनी प्रतिक्रिया इन छोटी-छोटी पत्तियों को आपस में चिपका कर अथवा खोलकर व्यक्त करता है जिसे छुई-मुई का शर्माना भी कहते हैं।

प्रश्न (2) - गिरगिट रंग कैसे बदलता है?
गिरगिट का रंग बदलना उसकी त्वचा में उपस्थित क्रोमाटोफोरस नामक सैल के कारण होता है। इस सैल को गिरगिट का मस्तिक नियंत्रित करता है। जब मस्तिक को खतरा महसूस होता है तो वह खतरा भांप कर कोशिकाओं को फैलने और सिकुडऩे के लिए कहता है। सेल में भूरे, पीले काले और सफेद रंग के रंजक होते हैैं और इन्हीं रंजकों के कारण गिरगिट का रंग वातावरण के अनुसार बदल जाता है।

प्रश्न (3) - चंद्रमा घटता-बढ़ता क्यों दिखाई देता है?
चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता है और साथ ही अपनी धुरी पर भी घूमता रहता है जिसकी वजह से इसका एक ही हिस्सा सदैव धरती के सामने रहता है। चूंकि चंंद्रमा में अपना कोई प्रकाश नहीं है, वह हमेशा सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशमान होता है। पृथ्वी का चक्कर लगाते समय चंद्रमा का जो भाग सूर्य के सामने होता है चंद्रमा का वही भाग हमें चमकता हुआ दिखाई देता है और बाकी भाग में अंधेरा होता है जो काले आकाश में दिखाई नहीं देता है। यही कारण है कि चंद्रमा का आकार घटता बढ़ता दिखता है।

Published on: