शिक्षा

Google अपने नए Doodle के जरिए बच्चों को पढ़ने के लिए कर रहा है मोटिवेट

मुंबई के इस छात्र का नाम पिंगला राहुल मोरे है, राहुल ने ही 2018 डूडल 4 गूगल प्रतिस्पर्धा जीता था, उसने अंतरिक्ष की खोजी के प्रति अपनी रुचि को दर्शाने के लिए अपनी कल्पनाओं का इस्तेमाल किया।
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
google doodle,Education,Jawaharlal Nehru,education news in hindi,education tips in hindi,childrens day 2018,indian kid google doodle,pingla rahul more,
google doodle, childrens day 2018, jawaharlal nehru, indian kid google doodle, pingla rahul more, education news in hindi, education tips in hindi, education

गूगल ने बुधवार को भारत में बाल दिवस के मौके पर एक खास डूडल के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष की खोज करने के लिए प्रेरित किया है। इस साल इस दिन के डूडल के लिए सर्च इंजन का थीम 'आपको क्या प्रेरित करता है' था। सबसे बड़ी बात इस गूगल डुडल को बनाने वाला भी एक भारतीय छात्र ही है जिसने अपनी कल्पनाओं के जरिए आसमान को देखना चाहा।

मुंबई के इस छात्र का नाम पिंगला राहुल मोरे है, राहुल ने ही 2018 डूडल 4 गूगल प्रतिस्पर्धा जीता था, उसने अंतरिक्ष की खोजी के प्रति अपनी रुचि को दर्शाने के लिए अपनी कल्पनाओं का इस्तेमाल किया। डूडल में एक छोटी लड़की टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में देख रही है, जहां उसे ग्रह, तारे और सैटेलाइट नजर आ रहे हैं। अंतरिक्ष की विशालता दिखाने के लिए पिंगला राहुल ने आकाशगंगाए, ग्रह और अंतरिक्ष यान बनाकर गूगल के लोगो को दर्शाया। आपको बता दें कि अंतरिक्ष की पढ़ाई के लिए छात्रों की फिजीक्स, मैथेमेटिक्स अच्छी होनी चाहिए और उन्हें इसके लिए उन्हें एस्ट्रोफिजिक्स कोर्सेज की पढ़ाई करनी होती है।

भारत प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाता है। उनका जन्म इसी दिन 1889 को हुआ था। नेहरू बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय थे। साल 1964 में नेहरू का निधन हो गया और देश ने सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

Published on:
14 Nov 2018 02:54 pm