शिक्षा

GSEB Board Exam Time Table 2020: बोर्ड परीक्षा की डेट शीट यहां से करें डाउनलोड

GSEB Board Exam Time Table 2020: गुजरात बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपने एग्जाम शेड्यूल की जांच बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Jan 04, 2020
GSEB Board Exam Time Table 2020

GSEB Board Exam Time Table 2020:गुजरात बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपने एग्जाम शेड्यूल की जांच बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी। कक्षा बारहवीं की परीक्षा 21 मार्च को समाप्त होगी वहीं कक्षा 10 के एग्जाम 17 मार्च तक चलेंगे। इसके अलावा गुजरात बोर्ड की वोकेशनल परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी जो 21 मार्च तक चलेंगी। विद्यार्थी निचे दिए गए लिंक की सहायता से एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB Board Exam Time Table 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 के लिए टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा और गुजरात बोर्ड 12 वीं परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

गुजरात बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टाइम टेबल केवल गुजरात माध्यम के लिए जारी की है। जीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षक वरिष्ठ माध्यमिक प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा 5 मार्च 2020 को 'प्रथम भाषा' के साथ शुरू होगी। गुजरात बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 12 मार्च 2020 को समाप्त होगी।

Published on:
04 Jan 2020 01:56 pm
Also Read
View All