
CBI team from Delhi arrives at Jaipur SOG police station. Photo- Patrika
NEET 2026 Paper Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द नीट 2026 रद्द होने के बाद अपने घर लौटे दौसा जिला सहित प्रदेश के हजारों युवा वापस सीकर, जयपुर, कोटा व अन्य जगह रवाना होने लगे हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है परीक्षा रद्द करना सही रहा। अगर परीक्षा रद्द नहीं होती तो मेहनत करने वाले रह जाते और चीटर डॉक्टर बन जाते। लेकिन जिन्होंने नीट का पेपर लीक किया है, उनको जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि वे अगली बार ऐसा दुस्साहस नहीं करें।
अधिकांश छात्र-छात्राओं ने कहा कि अब वे नई ऊर्जा के साथ ज्यादा मेहनत कर फिर से नीट देंगे। सफल होकर दिखाएंगे। छात्र चेतन मीणा ने बताया कि वह दो साल से सीकर में तैयारी कर रहा था। चार मई को गांव आ गया था। अब गुरुवार को फिर सीकर के लिए रवाना हो गया। छात्रा बेबी मीणा ने बताया कि वह भी सीकर से पीजी से सामान लेकर आ गई थी। अब शुक्रवार को फिर सीकर के लिए रवाना हो जाएगी।
ग्राम भंडाना निवासी छात्र राहुल कुमार ने बताया कि पेपर मिलाने के बाद उसके लगभग 600 अंक आ रहे थे। उसने बताया कि अब फिर नए सिरे से तैयारी कर परीक्षा देगा। चाय की दुकान कर बच्चे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा रहे पिता कमलेश ने बताया कि राहुल को तैयारी के लिए ब्याज पर पैसे उठाकर सीकर के कोचिंग सेंटर में भर्ती करवाया था। अब वापस सीकर रहने का खर्चा करना पड़ेगा। किराया लगेगा वह अलग। पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झुंझुनूं में आयोजित एक कार्यक्रम में नीट-2026 परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामले में विद्यार्थियों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान उन मेहनती और ईमानदार विद्यार्थियों को हुआ है, जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष और इस वर्ष भी नीट परीक्षा का पेपर प्रेस या अन्य माध्यमों से लीक हुआ। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दी गई है।
जल्द और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आगामी दो से तीन माह के भीतर कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों से किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। मंत्री ने कहा, मेहनती बच्चों को जो परेशानी हुई है, उसके लिए वे भारत सरकार, राजस्थान सरकार और व्यक्तिगत रूप से माफी मांगते
Updated on:
14 May 2026 06:00 pm
Published on:
14 May 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
